Virgo Horoscope Today । कन्या राशिफल 2 अप्रैल 2026: बड़ा फैसला लेने से बचें, करियर में बदलाव के संकेत

Published : Apr 02, 2026, 05:30 AM IST
Virgo Horoscope Today

सार

Virgo Horoscope Today: राशि चक्र की छठी राशि है कन्या, इस राशि का चिह्न भी एक लड़की ही है। इस राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इस राशि के लोग बोलने में चतुर और चालाक होते हैं। इनके पास बोलने की खास कला होती है।

Aaj Ka Kanya Rashifal: 12 राशियों में छठे क्रम पर आती है कन्या राशि। जिन लोगों का नाम टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (To, Paa, Pee, Poo, Sha, Na, Tha, Pe, Po) अक्षर से शुरू होता है वे कन्या राशि के होते हैं। इस राशि के लोगों का शुभ रंग हरा और शुभ अंक 3 व 8 है। इनका शुभ रत्न पन्ना है। इनके आराध्य देवता भगवान श्रीगणेश हैं। आगे जानिए 2 अप्रैल 2026 का दिन कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा…

ये भी पढ़ें-
April 2026 Rashifal: शनि-मंगल का प्रकोप! 4 राशियों के लिए उथल-पुथल भरा रहेगा अप्रैल

कन्या राशि आज का राशिफल

इस राशि के लोग आज कोई भी बड़ा फैसला न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो फिलहाल इस विचार को त्याग दें। इन लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता भी आज मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: हनुमान जयंती पर मंगल बदलेगा रााशि, 4 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

कैसा रहेगा कन्या राशि वालों का करियर?

बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। ना चाहते हुए भी कोई काम करना पड़ सकता है। नौकरी में बदलाव के योग भी इस समय बन रहे हैं। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से राहत मिलेगी।

कैसी रहेगी कन्या राशि वालों की लव लाइफ?

लव लाइफ की बात करें तो इस राशि के लोग इस मामले में काफी लकी रहेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच जो मनमुटाव चल रहा है वह दूर हो सकता है। युवाओं के लिए विवाह योग्य रिश्ते आ सकते हैं।

कन्या राशि वाले कौन-सा उपाय करें?

इस राशि के लोग अपने आराध्य देव भगवान श्रीगणेश की पूजा करें और ऋणहर्ता गणेश स्त्रोत का पाठ करें। इससे इनकी परेशानियां दूर होंगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: मंगल-शनि बनाएंगे विस्फोटक योग, 4 राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें
Aaj Ka Panchang 2 April 2026: हनुमान जयंती आज, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त, मंगल बदलेगा राशि