
Aaj Ka Singh Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशियों की कुल संख्या 12 है। इनमें से पांचवीं राशि का नाम सिंह है। जिन लोगों का नाम मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te) अक्षर से शुरू होता है वे सिंह राशि के होते हैं। इस राशि के लोगों का शुभ रंग सुनहरा और शुभ अंक 5 है। इनका शुभ रत्न माणिक है। आगे जानिए 1 अप्रैल 2026 का दिन सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा…
ये भी पढ़ें-
April 2026 Rashifal: शनि-मंगल का प्रकोप! 4 राशियों के लिए उथल-पुथल भरा रहेगा अप्रैल
इस राशि के लोगों का आज किसी से विवाद हो सकता है। पड़ोसियों की बातों पर ध्यान न दें तो बेहतर है। शिक्षा के क्षेत्र में इन्हें कोई बड़ी उपलब्धि भी मिल सकती है। सुनी सुनाई बातों पर ध्यान न दें और किसी के कहने पर कोई फैसला न लें तो बेहतर रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: हनुमान जयंती पर मंगल बदलेगा रााशि, 4 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
इस राशि के लोग आज अपने काम से नाखुश रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों की डांट सुननी पड़ सकती है। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा नहीं है। अगर पैसा इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो इसके पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।
लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की खुशी मनाई जाएगी। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो अपने दिन की बात कह सकते हैं वरना बहुत देर हो सकती है।
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इसलिए इस राशि के लोग सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें। साथ ही किसी मंदिर में केसरिया ध्वज का दान करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।