
Aaj Ke Shubh Muhurat: 1 अप्रैल 2026, बुधवार को चैत्र मास की चतुर्दशी तिथि सुबह 7 बजकर 6 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन रेणुका चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। चैत्र पूर्णिमा का व्रत भी इसी दिन किया जाएगा। पूर्णिमा तिथि के स्वामी चंद्रमा हैं, इस दिन इनकी पूजा का विशेष महत्व रहेगा। बुधवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन वृद्धि, ध्रुव, वर्धमान और आनंद नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 1 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…
ये भी पढ़ें-
April 2026 Hindu Calendar: अप्रैल में कब, कौन-सा त्योहार? नोट करें हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया की डेट
बुधवार को चंद्रमा कन्या राशि में, केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र मेष राशि में, शनि और सूर्य मीन राशि में, राहु, मंगल और बुध कुंभ राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
April 2026 Rashifal: शनि-मंगल का प्रकोप! 4 राशियों के लिए उथल-पुथल भरा रहेगा अप्रैल
दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए, ऐसा करने से जीवन में नई परेशानियां आ सकती हैं। यदि यात्रा करना बहुत ही जरूरी हो तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें, इससे आप परेशानियों से बच सकते हैं।
1 अप्रैल, बुधवार को राहुकाल दोपहर 12 बजकर 30 मिनिट से शुरू होगा जो 02 बजकर 02 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल बहुत ही अशुभ समय है, इसलिए इस दौरान यात्रा करने से बचना चाहिए और कोई शुभ काम भी नहीं करना चाहिए।
विक्रम संवत- 2082
मास- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:23 AM
सूर्यास्त - 6:38 PM
चन्द्रोदय - Apr 01 6:10 PM
चन्द्रास्त - Apr 02 6:10 AM
सुबह 06:23 से 07:55 तक
सुबह 07:55 से 09:26 तक
सुबह 10:58 से दोपहर 12:30 तक
दोपहर 03:34 से शाम 05:06 तक
शाम 05:06 से 06:38 तक
यम गण्ड - 7:55 AM – 9:26 AM
कुलिक - 10:58 AM – 12:30 PM
दुर्मुहूर्त - 12:06 PM – 12:55 PM
वर्ज्यम् - 01:09 AM – 02:50 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।