Aaj Ka Panchang 31 March 2026: महावीर जयंती आज, चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Published : Mar 31, 2026, 05:10 AM IST
Aaj Ka Panchang 31 March 2026

सार

Today Panchang: 31 मार्च, मंगलवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन चतुर्दशी तिथि रहेगी जिसके स्वामी महादेव हैं। जानें इस दिन के शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त सहित पूरी डिटेल। 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 31 मार्च 2026, मंगलवार को चैत्र मास की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस तिथि के स्वामी स्वयं महादेव हैं। इसलिए इस दिन इनकी पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए। महावीर जयंती का पर्व भी इसी दिन मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। इस दिन गण्ड, वृद्धि, धूम्र, प्रजापति नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 31 मार्च को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 30 March-5 April 2026: शनि-मंगल बनाएंगे ‘विस्फोटक योग’, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

31 मार्च 2026 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। इस दिन केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र मेष राशि में, शनि और सूर्य मीन राशि में, राहु, मंगल और बुध कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह किन 5 राशियों को मिलेगी खुशखबरी? पढ़ें 30 मार्च से 5 अप्रैल तक का टैरो राशिफल

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (31 March 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए, अगर यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो गुड़ खाकर घर से निकलना चाहिए। इस उपाय को करने से आपकी यात्रा में आने वाली परेशानी कम हो सकती है।

राहुकाल 31 मार्च 2026 टाइमिंग

31 मार्च, मंगलवार को राहुकाल दोपहर 03 बजकर 34 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 05 बजकर 06 मिनिट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए, नहीं तो इसका बुरा परिणाम हो सकता है।

31 मार्च 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा फाल्गुनी
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:24 AM
सूर्यास्त - 6:38 PM
चन्द्रोदय - Mar 31 5:16 PM
चन्द्रास्त - Apr 01 5:39 AM

31 मार्च 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 09:27 से 10:59 तक
सुबह 10:59 से दोपहर 12:31 तक
दोपहर 12:06 से 12:55 तक
दोपहर 12:31 से 02:02 तक
दोपहर 03:34 से शाम 05:06 तक

31 मार्च 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:27 AM – 10:59 AM
कुलिक - 12:31 PM – 2:02 PM
दुर्मुहूर्त - 08:50 AM – 09:39 AM और 11:20 PM – 12:07 AM
वर्ज्यम् - 10:49 PM – 12:29 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

आज का राशिफल 31 March 2026: चंद्रमा की चाल से बढ़ सकती हैं इन 3 राशियों की परेशानियां
Mangal Gochar 2026: हनुमान जयंती पर मंगल बदलेगा रााशि, 4 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम