- Home
- Astrology
- Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह किन 5 राशियों को मिलेगी खुशखबरी? पढ़ें 30 मार्च से 5 अप्रैल तक का टैरो राशिफल
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह किन 5 राशियों को मिलेगी खुशखबरी? पढ़ें 30 मार्च से 5 अप्रैल तक का टैरो राशिफल
Tarot Card Reading Impact: वर्तमान में भविष्य जानने की अनेक विधाएं प्रचलित हैं, टैरो कार्ड भी इनमें से एक है। टैरो कार्ड्स की शुरुआत 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। इसमें ताश के पत्तों की तरह वाले रहस्यमयी कार्डस होते हैं, जिनकी संख्या 78 होती है।

टैरो राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026
Tarot Weekly Horoscope: टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (30 मार्च से 5 अप्रैल 2026) मेष राशि वाले नया काम शुरू कर सकते हैं, सोच में सपष्टता आएगी। वृषभ राशि वाले के लिए समय चुनौतिपूर्ण रहेगा, सेहत का खास ध्यान रखें। मिथुन राशि वाले जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, मानसिक तनाव बना रहेगा। कर्क राशि वाले की लव लाइफ ठीक रहेगी, बिजनेस में रिस्क न लें। फेमस टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल से जानिए कैसे बीतेगा ये सप्ताह…
ये भी पढ़ें-
Shani Ast 2026: शनि अस्त से ‘तेल का संकट’, जानें कब खत्म होगी पेट्रोल-डीजल की किल्लत?
Aries (मेष) (March 21-April 19)
इस सप्ताह आपकी सोच में नई स्पष्टता आ सकती है। जीवन के कुछ क्षेत्रों में आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय तक पहुंचें पाएंगे। करियर/व्यापार में नई शुरुआत, नए आइडिया और अवसर मिलेंगे, जिससे प्रगति संभव है। कार्यक्षेत्र में आपकी सोच और रणनीति मजबूत रहेगी। विशेष रूप से प्रेम संबंधों में सच्चाई और खुलापन जरूरी रहेगा, किसी गलतफहमी का समाधान हो सकता है। मानसिक स्पष्टता आएगी, लेकिन अधिक सोचने से बचें। यह समय दूसरों की गलतियों को माफ़ करने या सच को स्वीकार कर आगे बढ़ने का है। आपकी निर्णय क्षमता इस सप्ताह सफलता की कुंजी बनेगी।
एंजेल्स संदेश : आपको जल्दबाजी से बचना जरूरी है। यह समय तैयारी का है, कार्रवाई का नहीं, सही समय का इंतजार करें। परिस्थितियाँ अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं, धैर्य रखने से आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।
ये भी पढ़ें-
Shani-Mangal Yuti April 2026: इन 4 राशियों के लिए खतरे की घंटी, शनि-मंगल मचाएंगे उथल-पुथल
Taurus (वृषभ) (April 20- May 20)
इस सप्ताह जीवन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन आप मजबूत बने रहेंगे। करियर या व्यापार क्षेत्र में कुछ बाधाएँ आ सकती हैं, पर आपकी मेहनत और अनुभव आपको संभाल लेंगे। हार न मानें, सफलता करीब है। आपको एक्शन लेने और कड़ी मेहनत करने का मार्गदर्शन दिया जाता है। संबंधों में थोड़ा तनाव या दूरी महसूस हो सकती है, अपने वादों को पूरा करने का प्रयास करें। बेहतर स्वास्थ्य के लिए आपको शारीरिक व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। यह समय खुद को संभालने एक्शन लेने और अंत तक डटे रहने का है। आपकी दृढ़ता ही आपको जीत दिलाएगी।
एंजेल संदेश : जीवन में अस्वस्थता हो, भावनात्मक स्थिति हो या कोई कठिन परिस्थिति अब सुधार शुरू हो चुका है। आप धीरे-धीरे बेहतर स्थिति में आ रहे हैं। सकारात्मक सोच बनाए रखें। जल्द ही आप पहले से अधिक मजबूत महसूस करेंगे।
Gemini (मिथुन) (May 21-June 20)
इस सप्ताह किसी दुविधा या भय की ऊर्जा में रह सकते हैं। करियर या व्यापार में किसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर दुविधा में रह सकते हैं, निर्णय लेना मुश्किल हो सकता है। किसी भी विषय में जल्दबाजी न करें, सभी विकल्पों को ध्यान से देख कर निर्णय लें। प्रेम संबंधों में भी कोई अनकही बात तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए संवाद जरूरी है। भावनाओं को दबाने से स्थिति बिगड़ सकती है, स्पष्टता अपनाएं । आपको अनिद्रा या मानसिक तनाव बढ़ सकता है, चिकित्सक की सलाह लें। यह समय सच्चाई का सामना करने और सही निर्णय लेने का है। अपने अंतर्ज्ञान को नजरअंदाज न करें।
एंजिल संदेश: आपकी सोच ही आपकी वास्तविकता बनाती है। अगर आप खुद पर विश्वास करेंगे, तो सही रास्ता मिल जाएगा। सकारात्मक सोच रखें और अपने निर्णयों पर भरोसा करें। विश्वास से ही सफलता संभव है।
Cancer (कर्क) (June 21-July 22)
इस सप्ताह आप अधिक उर्जन्वित और उत्साहित रह सकते हें। आप करियर क्षेत्र में किसी नए काम, प्रोजेक्ट या अवसरों की ओर आकर्षित हो सकते है। यह समय अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलना चाहिए, व्यापार में जोखिम लेने से लाभ हो सकता है। कोई त्वरित आइडिया आपको आगे बढ़ने का मौका दे सकता है। प्रेम संबंधों में भी रोमांच देखने को मिल सकता है, अवांछित संबंधों से परहेज करना उचित होगा। स्वयं से ईमानदारी दिखाने का समय है, अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगायें। यह समय नए अनुभवों को अपनाने और अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाने का है।
एंजिल संदेश: आपके जीवन की दिशा आपके हाथ में है। आप जो कुछ भी चुनेंगे, वही आपकी वास्तविकता बनेगा। निर्णय लेने से न डरें। आत्मविश्वास रखें और अपने रास्ते खुद बनाएं।
Leo (सिंह) (July 23-August 22)
इस सप्ताह आप भावनात्मक संतुलन और संवेदनशीलता की ऊर्जा में रह सकते है। करियर क्षेत्र में निर्णय लेते समय आपको अपनी भावनाओं और तर्कों के बीच संतुलन रखना होगा। आप स्वयं को दूसरों से उपेक्षित महसूस कर सकते हें लेकिन आपको सहयोग और सहानुभूति रखने की सलाह दी जाती है। अतिअपेक्षा आपके पार्टनर के साथ मतभेद ला सकता है किन्तु पार्टनर की भावनाओं को समझते हुए प्रेम देना संबंधों में गहराई लाएगा और रिश्ता मजबूत होगा। संतान से वाद-विवाद टालें। अपने मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। संभव हो तो औरा क्लीन करें या नजर उतारें।
एंजिल संदेश: ब्रह्मांड आपको संकेत दे रहा है। अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखें और आसपास की ऊर्जा को समझने की कोशिश करें। छोटी-छोटी घटनाओं या अनुभूतियों को नजरअंदाज न करें। ये संकेत आपके सवालों के जवाब दे सकते हैं।
Virgo (कन्या) (August 23-September 22)
इस सप्ताह जीवन में वृद्धि व् विस्तार के संकेत हैं। करियर या व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में समृद्धि, विकास और देखभाल की ऊर्जा प्रबल होगी। आपको प्रत्येक क्षेत्र में अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हें। प्रेम संबंधों में प्यार, देखभाल और समझ बढ़ेगी, रिश्ते मजबूत होंगे। यदि विवाह के लिए प्रयासरत हें तो संभवतः रिश्ता पक्का हो सकता है। इच्छुक स्त्रियुं को गर्भधारण की प्रबल सम्भावना है। इन दिनों पाचन गड़बड़ा सकता है, इसीलिए पौष्टिक भोजन लेने का प्रयास करें। यह समय अपने व्यक्तित्व को विस्तार व् प्राथमिकता देने का है।
एंजिल संदेश: यदि आप किसी परिवर्तन या घटना होने के लिए प्रयासरत हें तो निकट भविष्य में, सफलता मिने की प्रबल संभावना है। धैर्य रखें और सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने प्रयास जारी रखें।
Libra (तुला) (September 23-October 22)
इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत और कौशल दिखने का मौका मिलेगा जोकि करियर में विकास का संकेत देता है इसीलिए अपने काम पर ध्यान देना आवश्यक होगा। आपका रुझान नई स्किल सीखने या खुद को बेहतर बनाने में होगा। प्रेम संबंधों में उदासीनता महसूस हो सकती है किन्तु समय देने और प्रयास करने से सकारात्मक परिवर्तन निश्चित है। स्वस्थ रहने के लिए आपको नियमित व्यायाम या टहलने की सलाह दी जाती है। यदि पिछले कुछ समय से आपके कार्य को अनदेखा किया जा रहा था तो यह आपके प्रयासों का फल और पारितोषिक मिलने का समय है।
एंजिल संदेश: यह समय अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का है। आपको अपने विचार और इच्छाओं को स्पष्ट रूप से कहना चाहिए। संकोच छोड़ें और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखें।
Scorpio (वृश्चिक) (October 23-November 21)
इस सप्ताह आपको सचेत और सतर्क रहने के संकेत दिए जाते हें। करियर या व्यापार में लापरवाही वश आपसे कोई त्रुटी होने की संभावना है, सावधानी बरतें। योजनाओं को गोपनीय रखना बेहतर रहेगा। कोई व्यक्ति आपकी मेहनत का फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है इसीलिए किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। प्रेम संबंधों में ईमानदारी जरूरी है, छुपी बातें सामने आने से निराशा हो सकती है। तनाव से बचें और मानसिक संतुलन बनाए रखें। यह समय समझदारी और रणनीति से काम लेने का है। सतर्क रहकर आप नुकसान से बच सकते हैं।
एंजिल संदेश: यदि वर्तमान रास्ता आपको संतुष्टि नहीं दे रहा, तो बदलाव करने से न डरें। नई दिशा आपके लिए बेहतर अवसर और शांति लेकर आएगी। अपने दिल की सुनें और साहस के साथ आगे बढ़ें।
Sagittarius (धनु) (November 22- December 21)
इस सप्ताह आप आर्थिक स्थिरता और सुरक्षा की सकारात्मक ऊर्जा में रह सकते हें। करियर या व्यापार में प्रगति और सफलता की प्रबल सम्भावना है, किन्तु धैर्य और सावधानी बरतना भी अतिआवश्यक है। अत्यधिक नियंत्रण या डर आपको नए अवसरों से दूर कर सकता है, इसलिए संतुलन बनाये रखें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी आने के संकेत हें, इसलिए खुलकर बात करना जरूरी होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य स्थिति में रह सकता है केवल तनाव से बचें। अपनी बुद्धिमत्ता का सदुपयोग करें, यह समय समझदारी से निर्णय लेने और संतुलन बनाए रखने का है।
एंजिल संदेश: यदि आप किसी समस्या से झूझ रहे हें तो उसका समाधान शांति और समझदारी से निकलेगा। टकराव से बचें और बातचीत के जरिए हल निकालें। धैर्य और संतुलन बनाए रखने से रिश्तों और परिस्थितियों में सुधार आएगा।
Capricorn (मकर) (December 22-January 19)
इस सप्ताह आप खुशी, संतोष और भावनात्मक पूर्णता महसूस कर सकते है, विशेष रूप से बड़ों का साथ मिलेगा। करियर या व्यापार में संतुष्टि और स्थिरता और महसूस होगी। परिवार और निजी जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में सामंजस्य और समझ मजबूत होगी, जिससे रिश्ते और गहरे होंगे। यह समय अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का है। आपको अपने पूर्वजों के निम्मित कुछ दान-पुण्य करने की सलाह दी जाती है। आप मानसिक शांति और संतुलन महसूस कर पाएंगे। यह समय आपके जीवन के सुखद चरणों में से एक हो सकता हैं, जहां आप कृतज्ञता और आनंद महसूस करेंगे।
एंजिल संदेश: आपके जीवन में बड़े सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं। ये बदलाव आपको खुशी और संतोष देंगे। खुले दिल से इन परिवर्तनों को स्वीकार करें और विश्वास रखें कि सब आपके हित में होगा।
Aquarius (कुंभ)- (January 20-February 18)
इस सप्ताह आपको संतुलन और प्रबंधन बनाने का मार्गदर्शन दिया जाता है। ऐसी परिस्थितियां निर्मित हो सकती है की जीवन में अस्तव्यस्तता, हो ऐसे में आपको किन्ही दो पक्षों में संतुलन बनाना होगा। करियर या व्यापार में कई जिम्मेदारियां एक साथ आ सकती हैं, उन्हें अच्छे से संभालने का प्रयास करें। आपके लिए समय प्रबंधन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा, वरना गलतफहमियों का शिकार हो सकते हैं। जल के स्थान पर यात्रा की सम्भावना है। शारीरिक स्वस्थ ठीक रहेगा किन्तु मानसिक थकान होने के संकेत हें, अत्यधिक सोचने पर विराम जरूरी है।
एंजिल संदेश: आप जिस दिशा में सोच रहे हैं या प्लानिंग कर रहे हें, वह सही है। अपने निर्णयों पर भरोसा रखें और आगे बढ़ें। सकारात्मक परिणाम मिलने की पूरी संभावना है।
Pisces (मीन) (February 19-March 20)
इस सप्ताह स्थिरता, मेहनत और धैर्य की ऊर्जा रह सकती है। करियर या व्यापार में धीमी लेकिन मजबूत प्रगति हो सकती है। आप अपने काम को पूरी जिम्मेदारी और लगन से पूरा करते नज़र आते है, जोकि लंबे समय तक सफलता दिलवा सकता है। यह समय जल्दबाजी करने के बजाय योजना बनाकर आगे बढ़ने का है। प्रेम और संबंधों में स्थिरता रहेगी, लेकिन थोड़ा ठहराव महसूस कर सकते हें, छोटे प्रयास रिश्तों में नई ऊर्जा लापाएंगे । कब्ज़ की शिकायत हो सकती है किन्तु नियमित दिनचर्या, सही खान-पान और अनुशासन बनाए रखना फायदेमंद साबित होगा।
एंजिल संदेश: आपके जीवन में प्रेम और भावनात्मक जुड़ाव धीरे धीरे बढ़ेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी और आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अपने दिल की भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।