- Home
- Astrology
- Angarak Yog 2026: 5 राशियों पर भारी अंगारक योग, हो सकता है एक्सीडेंट या सर्जरी, नौकरी-बिजनेस में बड़ा नुकसान
Angarak Yog 2026: 5 राशियों पर भारी अंगारक योग, हो सकता है एक्सीडेंट या सर्जरी, नौकरी-बिजनेस में बड़ा नुकसान
Mangal Ketu Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल और केतु दोनों को ही क्रूर ग्रह माना गया है। ये दोनों ग्रह जब एक ही राशि में होते हैं अंगारक योग बनाते हैं। जब भी अंगारक योग बनता है तो देश-दुनिया में आग से संबंधित दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं।

मंगल-केतु बना रहे अंगारक योग
Angarak Yog Rashifal 2026: 12 नवंबर को मंगल कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर चुका है। यहां पहले से केतु मौजूद है। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से अंगारक योग बन गया है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, मंगल अग्नि, साहस, क्रोध और ऊर्जा का कारक है, जबकि केतु को रहस्य, भ्रम और अचानक होने वाली घटनाओं से जोड़कर देखा जाता है। इन दोनों ग्रहों के एक साथ आने से कुछ राशियों के जीवन में तनाव, विवाद, आर्थिक परेशानी और सेहत से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं वो 5 राशियां...

वृषभ राशिः हो सकता है बड़ा नुकसान
मंगल-केतु की युति आपके सुख और पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर सकती है। घर में किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। माता की सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। वाणी की वजह से रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 4 राशियों पर भारी आने वाले 45 दिन, नौकरी-बिजनेस, प्रॉपर्टी और सेहत सबके लिए खतरा
सिंह राशिः सेहत को लेकर रहें सावधान
मंगल और केतु की युति इसी राशि में बन रही है। इसलिए इन लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरक है। इनके पुराने रोग फिर से ऊभर सकते हैं। छोटी-मोटी सर्जरी होने के योग बनेंगे। इनके स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने की आशंका है। कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें।
ये भी पढ़ें-
Numerology: इन तारीखों में जन्मे लोग किसी की नहीं सुनते
वृश्चिक राशिः हो सकता है कुछ अशुभ
इस राशि के लोगों के साथ कोई अशुभ घटना हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय गुस्से पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में भी परेशानियां आ सकती हैं। नौकरी में अधिकारियों के साथ मतभेद होने की आशंका है। बिजनेस में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिलेगी।
मकर राशिः अचानक आएगी परेशानी
मंगल-केतु की युति इनके लिए अचानक परेशानियां खड़ी कर सकती है। आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें। किसी भी तरह के जोखिम भरे काम से दूर रहें। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें। पुरानी बीमारी या शारीरिक परेशानी को नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा। लव लाइफ में भी उथल-पुथल मची रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशिः लव लाइफ पर होगा असर
इस राशि के लोगों के वैवाहिक और लव लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है। बिजनेस में पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर रखें। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर अपना फैसला न बदलें। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। सेहत का खास ध्यान रखें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।