MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Astrology
  • Aaj Ka Rashifal 14 November 2026: 3 राशियों के लिए अशुभ है राक्षस योग, न ले बड़े फैसले-दुर्घटना का भी भय

Aaj Ka Rashifal 14 November 2026: 3 राशियों के लिए अशुभ है राक्षस योग, न ले बड़े फैसले-दुर्घटना का भी भय

14 November 2026 Ka Rashifal: 14 नवंबर, शनिवार को उत्तर भारत में खरना से संबंधित परंपराएं पूरी की जाएंगी वहीं गुजरात में लाभ पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। ग्रह की स्थिति का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा।

4 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Nov 14 2026, 05:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
14 नवंबर का राशिफल
Image Credit : Meta AI

14 नवंबर का राशिफल

14 November 2026 Horoscope: 14 नवंबर को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। ये छठ व्रत का दूसरा दिन रहेगा। इस दिन खरना व लाभ पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से शूल, गण्ड, मातंग और राक्षस नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। जानिए मेष से मीन राशि तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
213
मेष राशिफल 14 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
Image Credit : Getty

मेष राशिफल 14 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि वालों के लिए बिजनेस में कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू करने का दिन है। नौकरी करने वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। सेहत में पहले के मुकाबले सुधार रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

313
वृषभ राशिफल 14 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
Image Credit : Getty

वृषभ राशिफल 14 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि वालों का आज किसी के साथ मतभेद हो सकता है। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें और खान-पान का खास ध्यान रखें। नौकरी और बिजनेस में स्थिति बेहतर होती नजर आएगी। हालांकि, परिवार में किसी बात को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

413
मिथुन राशिफल 14 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
Image Credit : Getty

मिथुन राशिफल 14 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि वालों को आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। विरोधी आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। पैसों के लेन-देन में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। माता-पिता से आर्थिक मदद मिल सकती है। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर होगी।

513
कर्क राशिफल 14 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
Image Credit : Getty

कर्क राशिफल 14 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि वालों की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। मानसिक परेशानियां कम होंगी और मन को राहत मिलेगी। कहीं पैसा फंसा हुआ है तो वापस मिलने की उम्मीद है। नौकरी में बड़े अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं, जिसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा।

ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 4 राशियों पर भारी आने वाले 45 दिन, नौकरी-बिजनेस, प्रॉपर्टी और सेहत सबके लिए खतरा

613
सिंह राशिफल 14 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
Image Credit : Getty

सिंह राशिफल 14 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि वालों के घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। कामकाज में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। मन शांत रहेगा और पुरानी बुरी आदतों से छुटकारा पाने में सफलता मिल सकती है। संतान से खुशी मिलेगी।

ये भी पढ़ें-
Vivah Muhurat 2026: नवंबर और दिसंबर में विवाह की कितनी डेट्स? यहां नोट करें शुभ मुहूर्त

713
कन्या राशिफल 14 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
Image Credit : Getty

कन्या राशिफल 14 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि वालों की मुलाकात पुराने दोस्तों से हो सकती है। उनके साथ पार्टी या घूमने का प्लान भी बनेगा। कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। जरूरत से ज्यादा खर्च होने के कारण आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। ऐसी स्थिति बन सकती है कि किसी से उधार लेना पड़े।

813
तुला राशिफल 14 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
Image Credit : Getty

तुला राशिफल 14 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोग किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। इसका फायदा भविष्य में मिल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। किसी कानूनी मामले में आपका नाम आ सकता है। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।

913
वृश्चिक राशिफल 14 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
Image Credit : Getty

वृश्चिक राशिफल 14 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि वालों का दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई पुराना अधूरा काम पूरा होने से राहत मिलेगी। परिवार का साथ मिलेगा। कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे।

1013
धनु राशिफल 14 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
Image Credit : Getty

धनु राशिफल 14 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि वाले भावनाओं में बहकर फैसला न लें। सेहत के मामले में दिन थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है। जीवनसाथी से ऐसी बात कह सकते हैं, जिससे उनका दिल दुखे। बाद में आपको अपनी गलती का अहसास होगा। किसी से ऐसा वादा न करें, जिसे पूरा करना मुश्किल हो।

1113
मकर राशिफल 14 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
Image Credit : Getty

मकर राशिफल 14 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि वाले आज किसी जरूरी काम को भूल सकते हैं, जिससे उनकी छवि खराब हो सकती है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। दूसरों को पैसा उधार देने से भी फिलहाल दूरी रखें। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

1213
कुंभ राशिफल 14 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
Image Credit : Getty

कुंभ राशिफल 14 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि वालों को नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे। बिजनेस में बड़ा सौदा होने की संभावना है। ऑफिस में अधिकारी आपकी तारीफ कर सकते हैं। नया मकान या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। जिन कामों को पूरा करने की सोच रहे हैं, उनमें सफलता के योग हैं।

1313
मीन राशिफल 14 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
Image Credit : Getty

मीन राशिफल 14 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि वालों के प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है। जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान करेगी। विद्यार्थियों को दूसरों की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। संपत्ति से जुड़े मामलों में उलझन बढ़ सकती है। कामकाज में मन कम लगेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल
 

Gold & Metal Rates

Loading rates…

All cities ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Kal Ka Rashifal 14 November 2026: लाभ पंचमी पर 5 राशियों की लॉटरी, रियल एस्टेट में दोनों हाथों से बटोरेंगे पैसा
Recommended image2
Aaj Ka Rashifal 13 November 2026: 4 राशियों के लिए दिन शुभ, एक्स्ट्रा इनकम-प्रमोशन के योग, मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
Kal Ka Panchang 14 November 2026: लाभ पंचमी और खरना आज, जानें शुभ योग, मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल की डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved