November December Marriage Dates 2026: हिंदू धर्म में विवाह आदि मांगलिक कार्य शुभ मुहूर्त देखकर किए जाते हैं। देवउठनी एकादशी से मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी और विवाह आदि शुभ कार्य किए जा सकेंगे। जानें नवंबर-दिसंबर में विवाह के लिए कितने मुहूर्त हैं?

November December Marriage Dates 2026: हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक चातुर्मास रहता है। इस दौरान भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चातुर्मास में शादी-विवाह सहित दूसरे मांगलिक काम नहीं किए जाते। अब 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु योग निद्रा से जागेंगे। इसके बाद एक बार फिर शादी-विवाह और दूसरे शुभ कामों की शुरुआत हो जाएगी। साल 2026 में विवाह के लिए नवंबर और दिसंबर में कितने मुहूर्त हैं, आगे जानिए...

ये भी पढ़ें-
Chhath Puja 2026: कब से शुरू होगी छठ पूजा? जानें नहाय-खाय खरना और सूर्य को अर्घ्य देने की डेट

नवंबर 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त

देवउठनी एकादशी के अगले दिन यानी 21 नवंबर से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। नवंबर महीने में शादी के लिए कुल 6 तारीखें बताई गई हैं। ये तारीखें इस प्रकार हैं-
20 नवंबर, शुक्रवार
21 नवंबर, शनिवार
24 नवंबर, मंगलवार
25 नवंबर, बुधवार
26 नवंबर, गुरुवार
30 नवंबर, सोमवार

ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 4 राशियों पर भारी आने वाले 45 दिन, नौकरी-बिजनेस, प्रॉपर्टी और सेहत सबके लिए खतरा

दिसंबर 2026 में कब-कब हैं शादी के मुहूर्त?

दिसंबर महीने में विवाह के लिए कुल 10 शुभ तारीखें हैं। इस महीने में 12 दिसंबर तक ही शादी के मुहूर्त मिलेंगे। इसके बाद खरमास शुरू होने के कारण विवाह जैसे मांगलिक कामों पर रोक लग जाएगी। दिसंबर में विवाह की शुभ तारीखें इस प्रकार हैं-
1 दिसंबर, मंगलवार
2 दिसंबर, बुधवार
3 दिसंबर, गुरुवार
4 दिसंबर, शुक्रवार
5 दिसंबर, शनिवार
6 दिसंबर, रविवार
9 दिसंबर, बुधवार
10 दिसंबर, गुरुवार
11 दिसंबर, शुक्रवार
12 दिसंबर, शनिवार

खरमास में क्यों नहीं होते शादी-विवाह?

ज्योतिष मान्यता के अनुसार, जब सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास शुरू हो जाता है। साल 2026 में 16 दिसंबर से खरमास की शुरूआत होगी। खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश और दूसरे मांगलिक काम करना शुभ नहीं माना जाता। इसी वजह से इस अवधि में शादी के मुहूर्त नहीं निकाले जाते। खरमास का समय मकर संक्रांति पर सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ समाप्त होगा। इसके बाद फिर से शुभ कामों की शुरुआत होगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।