- Home
- Religion
- Chhath Puja 2026: कब से शुरू होगी छठ पूजा? जानें नहाय-खाय खरना और सूर्य को अर्घ्य देने की डेट
Chhath Puja 2026: कब से शुरू होगी छठ पूजा? जानें नहाय-खाय खरना और सूर्य को अर्घ्य देने की डेट
Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा उत्तर भारत का सबसे बड़ा त्योहार है। ये पर्व पूरे 4 दिनों तक चलता है। इस दौरान अनेक परंपराओं का पालन किया जाता है। इस पर्व के दौरान छठी मैया और सूर्यदेव की पूजा विशेष रूप से की जाती है।

जानें छठ पूजा से जुड़ी हर बात
Chhath Puja 2026 Date: छठ पूजा उत्तर भारत के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। खासतौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस पर्व को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। छठ पूजा में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। यह पर्व कुल 4 दिनों तक चलता है। इस दौरान व्रती महिलाएं और पुरुष कठिन नियमों का पालन करते हैं। छठ पूजा में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। जानें इस बार छठ पूजा कब से शुरू होगी और नहाय-खाय से लेकर खरना और सूर्य को अर्घ्य देने तक की सभी जरूरी जानकारी...

कब है नहाय-खाय 2026?
छठ पूजा का पहला दिन नहाय-खाय कहलाता है। इस बार नहाय-खाय 13 नवंबर, शुक्रवार को है। इस दिन व्रती सुबह किसी पवित्र नदी या तालाब में स्नान करते हैं। इसके बाद घर की साफ-सफाई की जाती है और सात्विक भोजन तैयार किया जाता है। इस दिन भोजन में लहसुन-प्याज का इस्तेमाल नहीं किया जाता। आमतौर पर चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी बनाई जाती है। इसी दिन से छठ पूजा के कठिन नियमों का पालन शुरू हो जाता है।
ये भी पढ़ें-
शनिवार को नाखून काटना चाहिए या नहीं? जानें शनिदेव से जुड़ी मान्यता
कब है खरना 2026?
छठ पूजा का दूसरा दिन खरना होता है। इस बार खरना 14 नवंबर, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखते हैं और शाम को पूजा करने के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं। खरना का प्रसाद खासतौर पर गुड़ की खीर, रोटी और फलों से तैयार किया जाता है। पूजा के बाद व्रती प्रसाद खाते हैं और परिवार के लोगों में भी इसे बांटा जाता है। खरना के बाद करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। इस दौरान व्रती अन्न और जल दोनों का त्याग करते हैं।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 4 राशियों पर भारी आने वाले 45 दिन, नौकरी-बिजनेस, प्रॉपर्टी और सेहत सबके लिए खतरा
कब है छठ पूजा 2026? डूबते सूर्य को कब दें अर्घ्य?
छठ पूजा का तीसरा दिन सबसे खास माना जाता है। इस बार 15 नवंबर, रविवार को छठ पूजा मनाई जाएगी। इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं। शाम के समय नदी, तालाब या किसी जलाशय के किनारे पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दौरान बांस की टोकरी और सूप में फल, ठेकुआ, नारियल और दूसरे प्रसाद रखकर छठी मैया की पूजा की जाती है। परिवार के लोग भी इस पूजा में शामिल होते हैं।
कब दें उगते सूर्य को अर्घ्य 2026?
छठ पूजा के चौथे और अंतिम दिन यानी 16 नवंबर, सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले ही व्रती घाट पर पहुंच जाते हैं। इसके बाद उगते सूर्य को जल और दूध से अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाती है। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती पूजा पूरी करते हैं और प्रसाद ग्रहण करके अपना 36 घंटे का निर्जला व्रत खोलते हैं। इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का समापन हो जाता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।