- Home
- Astrology
- Weekly Horoscope 30 March-5 April 2026: शनि-मंगल बनाएंगे ‘विस्फोटक योग’, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?
Weekly Horoscope 30 March-5 April 2026: शनि-मंगल बनाएंगे ‘विस्फोटक योग’, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?
Horoscope This Week: इस सप्ताह के शुरूआती 2 दिन मार्च और शेष दिन अप्रैल महीने के रहेंगे। इस सप्ताह में चंद्रमा 2 बार राशि बदलेगा वहीं, मंगल और शनि की युति होने से विस्फोटक नाम का अशुभ योग बनेगा। इसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा।

साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026
Astrology Weekly Forecast: आने वाले 7 दिन ज्योतिषिय दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इस सप्ताह में चंद्रमा सिंह से वृश्चिक तक का राशि चक्र पूरा करेगा वहीं 2 अप्रैल को मंगल कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से शनि स्थित है। शनि और मंगल के साथ होने से विस्फोटक नाम का अशुभ योग बनेगा। इसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…
मेष साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों की लव लाइफ पहले से काफी बेहतर रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। दूसरों की बातों में बिल्कुल न आएं नहीं तो बाद में परेशानी आ सकती है। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें। माता की सेहत की चिंता रहेगी। संतान पर नजर रखें।
ये भी पढ़ें-
Shani-Mangal Yuti April 2026: इन 4 राशियों के लिए खतरे की घंटी, शनि-मंगल मचाएंगे उथल-पुथल
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों को पार्टनरशिप के बिजनेस में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। आप अपने मन की बात प्रेमी से बोल सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हो तो आपकी ये इच्छा भी पूरी हो सकती है। बदलते मौसम का असर आपकी सेहत पर हो सकता है। दूसरों की बातों में भूलकर भी न आएं।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों के पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के बड़े-बुजुर्ग आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नया घर या अन्य कोई अचल संपत्ति लेने की योजना बना सकते हैं। आपकी आय अच्छी रहेगी। पारिवारिक मामलों को बाहरी लोगों से शेयर करने से बचें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है।
कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों के घरों में मांगलिक कार्य जैसे विवाह आदि की योजना बन सकती है। पुरानी योजनाओं को पूरा करने की कोशिश सफल रहेगी। बिजनेस में लाभ की स्थितियाँ बनेंगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। लाइफ पार्टनर से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। कुछ गलत निर्णय आपको भारी पड़ सकते हैं। तनाव लेने से बचना चाहिये।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
कमीशन के कारोबार से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। लोग आपके स्वभाव की प्रशंसा करेंगे। सप्ताह के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शुभ है। पिता के सहयोग लेने से आपको लाभ होगा। किसी को बिना माँगे सलाह न दें नहीं तो नया विवाद शुरू हो सकता है। आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रचा जा सकता है।
कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आप बिजनेस की नई योजना बना सकते हैं। धर्म-कर्म में आपका मन लगा रहेगा। नयी सम्पत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं। नौकरी में बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। पारिवारिक आय बढ़ेगी। शेयर मार्केट में निवेश सावधानीपूर्वक करें। संतान से किसी बात पर कहासूनी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोग घर के रेनोवेशन की योजना बना सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में काफी समय बीतेगा। क्रिएटिव काम करने का मौका मिलेगा। दूसरों की सहायता करने से आपको मन की खुशी मिलेगी। बिजनेस में निवेश करने से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें। दाम्पत्य सम्बन्धों में खुशहाली रहेगी। नौकरी में अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों को इस सप्ताह घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। नए कामों में इन्वेस्टमेंट करना शुभ रहेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। नौकरी में दिए गए टारगेट पूरे होने से अधिकारी खुश रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में अति उत्साह भारी पड़ सकता है। अनजान लोगों की बातों में भूलकर भी न आएं। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं।
धनु साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोग बिजनेस से जुड़ी यात्रा पर इस सप्ताह जा सकते हैं। माता-पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी। क्रोध में आकर कोई भी निर्णय न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। किसी भी सरकारी नियम का उल्लंघन न करें नहीं तो कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
मकर साप्ताहिक राशिफल
विवाह योग्य महिलाओं को आगामी वैवाहिक जीवन को लेकर कुछ कन्फ्यूजन में रहेंगे। घर का कोई महत्वपूर्ण काम छूट सकता है। ससुराल पक्ष में कुछ परेशानियाँ होने की सम्भावना है। दोस्तों के साथ पार्टी एंजाय करने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी की सेहत अचानक खराब हो सकती है। खान-पान में लापरवाही भाी पड़ेगी। परिवार में तनाव हो सकता है।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोग इस सप्ताह नया वाहन और घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। करियर में परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा। घरेलू खर्चों में अचानक बढ़ोत्तरी हो सकती है। बुरी संगत से दूर रहने की कोशिश करें नहीं तो किसी विवाद में फंस सकते हैं।
मीन साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों को पार्टनरशिप के बिजनेस में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। नयी नौकरी खोज रहे हैं तो सप्ताह का मध्य में आपका ये काम हो सकता है। प्रशासन से जुड़े लोगों को बड़ा पद प्राप्त मिल सकता है। बदलते मौसम को लेकर खानपान में सावधानी रखें। आपके स्वार्थी रवैये से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। गुप्त बात किसी से शेयर न करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।