
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि के बारे में हम सभी जानते हैं। ये 12 राशियों के चक्र में तीसरे स्थान पर आती है। इसका स्वामी बुधदेव यानी बुध ग्रह हैं। जिन लोगों का नाम का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा (Kaa, Kee, Ku, Gha, Ing, Chha, Ke, Ko, Haa) अक्षर से शुरू हुआ है, उनकी राशि मिथुन होती है। इस राशि के लोगों का शुभ रंग पीला और शुभ अंक 3 व 6 है। इस राशि के स्वामी बुध देव हैं और इनका शुभ रत्न पन्ना है। आगे जानिए 30 मार्च 2026 का दिन मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा…
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 30 March-5 April 2026: शनि-मंगल बनाएंगे ‘विस्फोटक योग’, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?
इस राशि के लोगों को अपने काम पर पूरा फोकस करेगा। दोस्तों के साथ किसी गंभीर विषय पर बातचीत हो सकती है। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं जिससे इनके आत्म सम्मान में कमी आ सकती है। निगेटिव विचार मन में आएंगे।
ये भी पढ़ें-
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह किन 5 राशियों को मिलेगी खुशखबरी? पढ़ें 30 मार्च से 5 अप्रैल तक का टैरो राशिफल
नौकरी-बिजनेस के हिसाब से आज का दिन कुछ ज्यादा खास नहीं रहेगा। कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल नहीं है। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। सोशल मीडिया से धन लाभ संभव है।
इस राशि के लोगों की लव लाइफ में नया ट्विस्ट आ सकता है। इनकी कोई गुप्त बात लीक हो सकती है जिसकी वजह से इनके जीवन में नई टेंशन खड़ी हो सकती है। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा।
इस राशि के लोग अपने राशि स्वामी बुध ग्रह के मंत्रों का जाप करें। संभव हो तो नवग्रह मंदिर जाकर बुधदेव पर जल अर्पित करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।