Aaj Ka Panchang 1 March 2026: रवि प्रदोष आज, किस दिशा में यात्रा करना अशुभ? जानें राहुकाल का समय

Published : Mar 01, 2026, 05:10 AM IST
Aaj Ka Panchang 1 March 2026

सार

1 March 2026 Rahu Kaal: 1 मार्च, रविवार को प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा का विधान है। इस दिन कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। 6 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जाने दिन भर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 1 मार्च 2026, रविवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन प्रदोष व्रत किया जाएगा। रविवार को प्रदोष व्रत होने से ये रवि प्रदोष कहलाएगा। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा शाम को की जाती है। रविवार को श्रीवत्स, वज्र, शोभन, अतिगण्ड, रवि पुष्य और सर्वार्थसिद्धि नाम के 6 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 1 मार्च के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की जानकारी…

ये भी पढ़ें-
March 2026 Shubh Muhurat: मार्च में विवाह, गृह प्रवेश, संपत्ति खरीदी के कितने मुहूर्त? यहां जानें डेट्स

1 मार्च रवि प्रदोष पूजा शुभ मुहूर्त

1 मार्च, रविवार को त्रयोदशी तिथि होने से प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती है। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 21 मिनिट से 07 बजकर 09 मिनिट तक रहेगा। यानी पूजा के लिए पूरे 48 मिनट का समय भक्तों को मिलेगा।

ये भी पढ़ें-
March 2026 Rashifal: पूरे महीने रहेगा अंगारक योग, किसे फायदा-किसे नुकसान? जानें मासिक राशिफल से

1 मार्च 2026 को ग्रहों की स्थिति

रविवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में, मंगल, राहु, सूर्य, बुध और शुक्र कुंभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा। ग्रहों की ये स्थिति कईं शुभ-अशुभ योग बनाएगी।

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (1 March 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में भूलकर भी यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर इस दिशा में यात्रा करना बहुत ही जरूरी हो तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस उपाय से आप यात्रा में होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।

राहुकाल 1 मार्च 2026 टाइमिंग

1 मार्च, रविवार को राहुकाल शाम 04 बजकर 59 मिनिट से शुरू होगा जो 06 बजकर 26 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल को ज्योतिष शास्त्र में अशुभ समय माना गया है इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

1 मार्च 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- पुष्य और आश्लेषा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:52 AM
सूर्यास्त - 6:26 PM
चन्द्रोदय - Mar 01 4:32 PM
चन्द्रास्त - Mar 02 5:57 AM

1 मार्च 2026 शुभ मुहूर्त

सुबह 08:19 से 09:45 तक
सुबह 09:45 से 11:12 तक
दोपहर 12:16 से 01:02 तक
दोपहर 02:05 से 03:32 तक
शाम 06:26 से 07:59 तक

1 मार्च 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:39 PM – 2:05 PM
कुलिक - 3:32 PM – 4:59 PM
दुर्मुहूर्त - 04:53 PM – 05:39 PM
वर्ज्यम् - 08:59 PM – 10:32 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Today Rashifal 1 March 2026: मेष-कन्या सहित 4 राशि वालों के फेवर में रहेंगे सितारे
Sunset 6:24 PM के बाद देखें ग्रहों की परेड, Astrologers बता रहे इसे Lucky Time