- Home
- Astrology
- March 2026 Rashifal: पूरे महीने रहेगा अंगारक योग, किसे फायदा-किसे नुकसान? जानें मासिक राशिफल से
March 2026 Rashifal: पूरे महीने रहेगा अंगारक योग, किसे फायदा-किसे नुकसान? जानें मासिक राशिफल से
Monthly Horoscope March 2026: साल 2026 के तीसरे महीने मार्च की शुरूआत अंगारक नाम के अशुभयोग से होगी। ये योग पूरे महीने बना रहेगा। साथ ही इस महीने में और भी कईं बड़े ग्रह राशि बदलेंगे, जिसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा।

मार्च 2026 का मासिक राशिफल
Monthly Rashifal 1-31 March 2026: मार्च 2026 में कईं बड़े ग्रह राशि बदलेंगे, जिनमें सूर्य, शुक्र आदि शामिल हैं। इस पूरे महीने में कुंभ राशि में मंगल और राहु के साथ होने से अंगारक योग बना रहेगा, जिसका चलते कोई बड़ी घटना-दुर्घटना होने का भय बना रहेगा। वहीं गुरु और बुध ग्रह वक्री से मार्गी हो जाएंगे। ग्रहों की ये स्थिति सभी 12 राशि के लोगों पर असर डालेगी। मार्च 2026 का महीना किस राशि के लिए कैसा रहेगा? जानें मासिक राशिफल से…
ये भी पढ़ें-
Kalsarp Yog: राहु-केतु ने बनाया कालसर्प योग, 3 राशि वालों रहें अलर्ट-आने वाला है बड़ा संकट
मेष राशिफल मार्च 2026
मेष राशि वालों के लिए साल 2026 का तीसरा महीना मार्च ठीक-ठाक रहेगा। पारिवारिक मामलों में सुख-शांति बनी रहेगी। बिजनेस में लिए गए फैसले सही साबित होंगे। संतान की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। छात्रों को बड़ी सफलता इस महीने मिल सकती है। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। नया घर, जमीन या दुकान खरीदने की योजना बन सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य की सेहत अचानक खराब हो सकती है।
ये भी पढ़ें-
Holi 2026 Lucky Rashiyan: 2 राजयोग में मनेगी होली, 4 राशि वालों को होगा डबल फायदा-लगेगी लॉटरी
वृषभ राशिफल मार्च 2026
इस राशि के लोगों के परिवार में कोई शुभ कार्य जैसे विवाह आदि हो सकता है। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लाइफ पार्टनर के साथ कही घूमने जा सकते हैं, कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। कोई पुराना विवाद आपसी सहमति से सुलझ सकता है। वर्क प्लेस पर सोच-समझकर बात करें नहीं तो किसी से विवाद होने की संभावना है। मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी।
मिथुन राशिफल मार्च 2026
इस राशि के लोगों की इनकम में वृद्धि हो सकती है। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। शारीरिक परेशानी होने से थकान का अनुभव भी होगा। किसी भी तरह के संक्रमण से बचकर रहें। माता-पिता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। नया वाहन खरीदने के योग भी इस महीने बन रहे हैं। इस महीने शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन ऐसा होगा नहीं। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की योजना बनेगी।
कर्क राशिफल मार्च 2026
इस राशि के लोगों के लिए ये महीना ठीक नहीं कहा जा सकता है। ये लोग वाहन सावधानी से चलाएं नहीं तो चोट-मोच लग सकती है। जीवनसाथी से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। महीने के बीच में कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। नए बिजनेस शुरू करने की योजना को फिलहाल त्याग दें। खान-पान में की गई लापरवाही आपकी सेहत को नुकसान पहुँचा सकती है। बेरोज़गारों की नौकरी की तलाश पूरी होगी। जमीन-जायदाद से फायदा होगा।
सिंह राशिफल मार्च 2026
इस राशि वालों की लव लाइफ इस महीने काफी शानदार रहेगी, लव प्रपोजल एक्सेप्ट हो सकते हैं, पार्टनर आपसे बहुत खुश रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। महीने के मध्य में कोई अनचाही घटना हो सकती हैं जिससे आपकी टेंशन बढ़ जाएगी। खर्चे अधिक होने से बजट बिगड़ सकता है। रियल एस्टेट जैसे मकान-दुकान आदि से लाभ होने की उम्मीद है।
कन्या राशिफल मार्च 2026
इस राशि के लोग खाने-पीने में सावधान रखें नहीं तो फूड प्वाइजनिंग की स्थिति बन सकती है। महीने की शुरूआत में बिज़नेस में मुनाफ़े के मौके मिलेंगे। परिवार और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लव लाइफ में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं साथ ही नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए ये महीना बहुत अच्छा रहेगा, इन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। एक्स्ट्रा इनकम होगी। मानसिक रूप से रिलैक्स महसूस करेंगे।
तुला राशिफल मार्च 2026
इस राशि के लोगों को इस महीने संतान से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। लाइफ पार्टनर से कोई तोहफ़ा या सरप्राइज भी आपको मिल सकता है। डायबिटिज और हाई ब्लड प्रेशर के रोगी अपनी सेहत का खास ध्यान रखें, क्योंकि बदलता मौसम इनकी हेल्थ पर असर डाल सकता है। अगर कोई बड़ा फैसला लेना हो तो इसमें घरवालों की राय जरूर लें। नौकरी में वर्क प्रेशर ज्यादा रहेगा।
वृश्चिक राशिफल मार्च 2026
इस राशि के लोगों की लव लाइफ पहले से अच्छी रहेगी। नौकरी में लेकर सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि टारगेट पूरा न होने से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। ये महीना इन्वेस्टमेंट के लिए भी ठीक नहीं है। परिवार में किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। लालच भरी स्कीमों से सावधान रहें नहीं तो नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने आप चाहकर भी सेविंग नहीं कर पाएंगे क्योंकि खर्च बहुत अधिक होगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा।
धनु राशिफल मार्च 2026
इस राशि के बेरोजगार को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। निवेश करते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। पारिवारिक मतभेदों को समाप्त करने में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। कोई नई संपत्ति जैसे मकान, दुकान, जमीन आदि खरीद सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। महीने के अंत में कोई मंहगी वस्तु चोरी या गुम हो सकती है।
मकर राशिफल मार्च 2026
इस राशि के लोग सिंगल हैं, तो मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। इनकम में पहले से काफी सुधार होगा या अन्य तरीकों से भी आप पैसा कमा सकते हैं। ससुरा पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। प्रॉपर्टी में बढ़ोत्तरी होगी। बिजनेस में कोई फायदेमंद डील हो सकती है। सेहत को लेकर जो परेशानी बनी हुई है, उसमें राहत मिलने की उम्मीद है। गाड़ियों, मशीनरी आदि पर खर्च बढ़ सकता है। नए लोगों से रिश्तेदारी या दोस्ती होगी।
कुंभ राशिफल मार्च 2026
इस राशि के लोगों को नौकरी में बड़ा फायदा होगा। इनकी इमेज भी पहले से अच्छी होगी। मानसिक तनाव कम होगा और पहले से बेहतर महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। बिजनेस में आगे बढ़ने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ कही घूमने जा सकते हैं। इस महीने संतान पक्ष से सुख और शांति मिलेगी। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा।
मीन राशिफल मार्च 2026
इस राशि के लोग अनजान लोगों पर भरोसा न करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। प्रॉपर्टी के मामलों में कोई नया पेंच फंस सकता है। वाहन आदि मशीनरी की ठीक करवाने में काफी पैसा खर्च होगा। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से आपको राहत मिल सकती है। बिज़नेस में किसी भी बड़ी डील करते समय पेपरवर्क ज़रूर करें, यही कागज बाद में आपके काम आएंगे। लुभावनी स्कीमों से दूर रहें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।