Aaj Ka Panchang 10 November 2026: कब करें गोवर्धन पूजा? जानें मुहूर्त, शुभ योग, राहुकाल और दिशा शूल

Published : Nov 10, 2026, 06:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 10 November 2026

सार

10 November 2026 Ka Panchang: 10 नवंबर, मंगलवार को गोवर्धन पूजा की जाएगी। चंद्रमा राशि बदलेगा। 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर बने रहेंगे। गुरु-केतु के साथ होने से ध्वज योग बनेगा।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 10 नवंबर 2026, मंगलवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 2 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वितिया तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व मनाया जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से इस दिन सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, श्रीवत्स और वज्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। चंद्रमा इस दिन राशि बदलेगा। आगे जानिए इस दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल आदि की डिटेल…

गोवर्धन पूजा 2026 के शुभ मुहूर्त

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा करती हैं। 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं-
सुबह 06:40 से 08:50 तक
सुबह 11:48 से दोपहर 12:32 तक (अभिजीत मुहूर्त)

ये भी पढ़ें-
Goverdhan Puja 2026: 9 या 10 नवंबर, कब करें गोवर्धन पूजा? जानें विधि, मुहूर्त, कथा और महत्व

19 नवंबर 2026 को ग्रहों की स्थिति

रविवार को चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन गुरु और केतु सिंह राशि में, मंगल कर्क राशि में, शनि मीन राशि में स्थित रहेगा। वहीं सूर्य और बुध तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा शुक्र कन्या राशि में विराजमान रहेंगे।

ये भी पढ़ें-
Diwali 2026: पूजा के बाद देवी देवी की प्रतिमा या तस्वीर कहां रखें, कैसे करें विसर्जन? जानें नियम

10 नवंबर 2026 को किस दिशा में रहेगा दिशाशूल?

ज्योतिषियों के अनुसार मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। ऐसा करने से आप परेशानियों से बच सकते हैं।

10 नवंबर 2026 राहुकाल का समय

मंगलवार को राहुकाल दोपहर 02 बजकर 55 मिनट से शान 04 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, राहुकाल में कोई भी नया या शुभ काम शुरू करने से बचना चाहिए।

10 नवंबर 2026 सूर्य और चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- विशाखा और अनुराधा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:41 AM
सूर्यास्त - 5:40 PM
चन्द्रोदय - Nov 10 7:26 AM
चन्द्रास्त - Nov 10 6:16 PM

10 नवंबर 2026 के अशुभ मुहूर्त

इस दिन कुछ अशुभ समय भी रहेंगे। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, इन समयों में शुभ और नए काम शुरू करने से बचना चाहिए।
यम गण्ड - 9:26 AM – 10:48 AM
कुलिक - 12:10 PM – 1:33 PM
दुर्मुहूर्त - 08:53 AM – 09:37 AM, 10:52 PM – 11:45 PM
वर्ज्यम् - 01:42 PM – 03:27 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 10 November 2026: गोवर्धन पूजा आज, चंद्रमा बदलेगा राशि, 5 राशियों पर मेहरबान होंगी महालक्ष्मी
Aaj Ka Rashifal 9 November 2026: सोमवती अमावस्या आज, 4 राशियों को मिलेगी जॉब-विदेश से धन लाभ के योग