
9 November 2026 Horoscope: 9 नवंबर को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या और शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का संयोग रहेगा। सोमवार होने के कारण इस दिन सोमवती अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। कुछ जगहों पर गोवर्धन पूजा भी होगी। ग्रहों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होने वाला है, लेकिन ग्रह-नक्षत्रों के मेल से सौभाग्य, शोभन, छत्र और मित्र नाम के 4 शुभ योग बनेंगे। इन योगों का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग हो सकता है। जानिए मेष से मीन तक किस राशि के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन...
जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। रिसर्च या किसी खास विषय पर काम करने वालों को सफलता मिल सकती है। घर पर किसी खास व्यक्ति का आना हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है।
परिवार के किसी सदस्य की तबीयत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में अड़चनें आने की आशंका है, इसलिए किसी भी तरह के विवाद से बचें। शरीर में थकान और मांसपेशियों में दर्द या अकड़न महसूस हो सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा।
ये भी पढ़ें-
November 2026 Rashifal: मंगल-सूर्य सहित 5 ग्रह बदलेंगे राशि, बड़े उलटफेर के संकेत-किसे मिलेगा पैसा, प्रमोशन और फायदा? जानें मासिक राशिफल से
आज आपके मन में नए विचार आ सकते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि आसपास के लोग उनसे सहमत हों। निवेश करते समय सावधानी बरतें और जोखिम लेने से बचें। काम और परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बच्चों और विद्यार्थियों को बड़ों की बात माननी चाहिए।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope November 2026: 4 ग्रह बदलेंगे राशि, सिंह राशि में बनेगा अंगारक योग, कैसे रहेंगे आने वाले 7 दिन?
बिना किसी खास वजह के मन में अनजाना डर बना रह सकता है। सेहत में होने वाली छोटी परेशानी को भी हल्के में न लें। सिरदर्द या मांसपेशियों में खिंचाव परेशान कर सकता है, इसलिए आराम के लिए समय निकालें। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें।
नए कारोबार को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। ऑफिस में टीम का साथ मिलेगा और अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई बेहतर बनाने के लिए नया टाइमटेबल तैयार करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा और आपसी समझ बढ़ेगी।
किसी करीबी की बात या व्यवहार आपको असमंजस में डाल सकता है। ऑफिस में हर कोई आपकी राय से सहमत हो, यह जरूरी नहीं है। इसलिए अपनी बात सोच-समझकर रखें। आने वाले समय को लेकर मन में कई सवाल उठ सकते हैं। आंखों में जलन होने की संभावना है।
लंबे समय से चली आ रही बीमारी या परेशानी में राहत मिल सकती है। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों और अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। नया बिजनेस शुरू करने को लेकर योजना बना सकते हैं। समाज में आपके काम की सराहना होगी।
आज कामकाज में आपका ध्यान भटक सकता है और किसी काम को करने का मन नहीं होगा। जीवनसाथी की सेहत या उनके व्यवहार को लेकर चिंता बनी रह सकती है। अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आने से आर्थिक परेशानी हो सकती है। मन में घबराहट या बेचैनी महसूस होगा।
घर के लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से अपनी परेशानियां और मन की बातें साझा करेंगे तो मन हल्का महसूस होगा। दांपत्य जीवन में प्यार और तालमेल बना रहेगा। हालांकि, विरोधी आपके खिलाफ कोई कदम उठा सकते हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई की सही योजना बनाने में परेशानी हो सकती है। हालांकि, आपकी समझदारी और सलाह से दूसरे लोगों को फायदा मिलेगा। ऑफिस में दोस्तों और सहकर्मियों का पूरा साथ मिल सकता है। अपने काम में सुधार करने पर ध्यान दें।
प्यार और करीबी रिश्तों में किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। मेहनत करने के बाद भी मनचाहा नतीजा मिलने में समय लग सकता है। पुरानी बातों और सोच को पकड़े रहने के बजाय हालात के अनुसार खुद में बदलाव लाएं।
सामाजिक जीवन से जुड़े लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक खर्च बढ़ने से पैसों का हिसाब बिगड़ सकता है। यात्रा के दौरान परेशानी या देरी होने की आशंका है। कोई नया दस्तावेज या एग्रीमेंट साइन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी हर बात ध्यान से पढ़ लें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।