13 November 2026 Ka Panchang: 13 नवंबर, शुक्रवार से छठ व्रत की शुरूआत होगी, वरद चतुर्थी भी व्रत भी किया जाएगा। ग्रहों की स्थिति के चलते कईं शुभ-अशुभ योग भी इस दिन बनेंगे। आगे जानिए इस दिन के पंचांग की खास बातें।
Kal Ke Shubh Muhurat: 13 नवंबर 2026, शुक्रवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन वरद चतुर्थी का व्रत भी किया जाएगा, साथ ही छठ व्रत की शुरूआत भी इसी दिन से होगी। छठ पूजा के पहले दिन नहाए-खाए से जुड़ी परंपराएं पूरी की जाएंगी। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से इस दिन धृति, शूल, सुस्थिर और वर्धमान नाम के शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए इस दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल आदि की डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Kal Ka Rashifal 13 November 2026: शूल योग से सावधान, 3 राशियों को धन हानि-दुर्घटना के योग, विवाद की भी आशंका
13 नवंबर 2026 को ग्रहों की स्थिति
शुक्रवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन चंद्रमा धनु राशि में, मंगल, गुरु और केतु सिंह राशि में, शनि मीन राशि में, सूर्य और बुध तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा शुक्र कन्या राशि में रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Vivah Muhurat 2026: नवंबर और दिसंबर में विवाह की कितनी डेट्स? यहां नोट करें शुभ मुहूर्त
13 नवंबर 2026 को किस दिशा में रहेगा दिशाशूल?
शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इससे आप यात्रा में आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 4 राशियों पर भारी आने वाले 45 दिन, नौकरी-बिजनेस, प्रॉपर्टी और सेहत सबके लिए खतरा
13 नवंबर 2026 राहुकाल का समय
शुक्रवार को राहुकाल सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, राहुकाल में कोई भी नया या शुभ काम शुरू करने से बचना चाहिए, नहीं तो बनता काम बिगड़ सकता है।
13 नवंबर 2026 सूर्य और चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2083
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- मूल और पूर्वाषाढ़ा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:43 AM
सूर्यास्त - 5:38 PM
चन्द्रोदय - Nov 13 10:07 AM
चन्द्रास्त - Nov 13 8:47 PM
13 नवंबर 2026 के अशुभ मुहूर्त
यम गण्ड - 2:54 PM – 4:16 PM
कुलिक - 8:05 AM – 9:27 AM
दुर्मुहूर्त - 08:54 AM – 09:38 AM, 12:32 PM – 01:16 PM
वर्ज्यम् - 03:29 PM – 05:17 PM, 04:08 AM – 05:56 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।












