Aaj Ka Panchang 13 March 2026: दशा माता पूजन आज, जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, किस दिशा में यात्रा न करें?

Published : Mar 13, 2026, 05:10 AM IST
Panchang_13-March-2026

सार

Today Panchang: 13 मार्च, शुक्रवार को दशा माता की पूजा की जाएगी। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर बने रहेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी। आगे जानिए किस दिशा में यात्रा न करें और दिन भर के शुभ मुहूर्त…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 13 मार्च 2026, शुक्रवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन दशा माता की व्रत-पूजा की जाएगी। मान्यता है कि दशा माता की पूजा करने से स्थिति में सुधार आता है। इस दिन व्यातीपात, वरियान, वर्धमान और आनंद नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानिए 12 मार्च को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Ekadashi In March 2026: 14 या 15 मार्च, कब करें एकादशी व्रत? जानें सही डेट

13 मार्च 2026 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को केतु सिंह राशि में, चंद्रमा धनु राशि में, मंगल, राहु, सूर्य और बुध कुंभ राशि में, शुक्र व शनि मीन राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

ये भी पढ़ें-
Dasha Mata Vrat 2026: कब करें दशा माता व्रत? जानें डेट, पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त सहित हर बात

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (13 March 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। ऐसा करने से आप यात्रा में होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।

राहुकाल 13 मार्च 2026 टाइमिंग

13 मार्च, शुक्रवार को राहुकाल सुबह 11 बजकर 07 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 12 बजकर 36 मिनिट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें नहीं तो इसका शुभ फल आपको नहीं मिलेगा।

13 मार्च 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- चैत्र
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:41 AM
सूर्यास्त - 6:31 PM
चन्द्रोदय - Mar 13 2:35 AM
चन्द्रास्त - Mar 13 1:14 PM

13 मार्च 2026 शुभ मुहूर्त

सुबह 06:41 से 08:10 तक
सुबह 08:10 से 09:38 तक
सुबह 11:07 से दोपहर 12:36 तक
दोपहर 12:36 से 02:05 तक
शाम 05:02 से 06:31 तक

13 मार्च 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 3:33 PM – 5:02 PM
कुलिक - 8:10 AM – 9:38 AM
दुर्मुहूर्त - 09:03 AM – 09:50 AM और 12:59 PM – 01:47 PM
वर्ज्यम् - 11:15 AM – 01:00 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

आज का राशिफल 13 मार्च 2026: कर्क-कन्या को प्रमोशन, तुला वालों को धन लाभ, पढ़ें आज का भविष्यफल
Surya Gochar 2026: सूर्य के राशि बदलने से चमकेगी किस्मत, 4 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम