
Aaj Ke Shubh Muhurat: 21 फरवरी 2026, शनिवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 01 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा, जिसे वरद चतुर्थी और ढुण्ढिराज चतुर्थी भी कहते हैं। शनिवार को शुभ, शुक्ल, प्रजापति और सौम्य नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। आगे जानिए 21 फरवरी के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि जानकारी…
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: 2 या 3 मार्च, कब है साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण?
शनिवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन सूर्य, बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में साथ रहने से चतुर्ग्रही संयोग बनेगा। इस दिन गुरु मिथुन राशि में, मंगल मकर राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Holashtak Kab Se Hai: होलाष्टक अशुभ क्यों, इसमें कौन से काम न करें?
दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। अगर यात्रा करना आवश्यक हो तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इससे आप परेशानियों से बचे रहेंगे।
21 फरवरी, शनिवार को राहुकाल सुबह 09 बजकर 49 मिनिट से शुरू होगा जो 11 बजकर 15 मिनिट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए नहीं तो उसका अच्छा फल नहीं मिलता है।
विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- रेवती और अश्विनी
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:58 AM
सूर्यास्त - 6:22 PM
चन्द्रोदय - Feb 21 9:07 AM
चन्द्रास्त - Feb 21 10:14 PM
सुबह 08:24 से 09:49 तक
दोपहर 12:17 से 01:03 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:40 से 02:05 तक
दोपहर 03:31 से शाम 04:56 तक
रात 09:31 से 11:05 तक
यम गण्ड - 2:05 PM – 3:31 PM
कुलिक - 6:58 AM – 8:24 AM
दुर्मुहूर्त - 08:29 AM – 09:15 AM
वर्ज्यम् - 07:37 AM – 09:09 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।