Aaj Ka Panchang 22 February 2026: आज किस दिशा में यात्रा करना अशुभ? जाने राहुकाल का समय

Published : Feb 22, 2026, 05:10 AM IST
Aaj Ka Panchang 22 February 2026

सार

22 February 2026 Rahu Kaal: 22 फरवरी, रविवार को फाल्गुन को 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जानें इस दिन किस दिशा में यात्रा करने से बचें और दिन भर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 22 फरवरी 2026, रविवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि सुबह 11 बजकर 10 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। रविवार को शुक्ल, ब्रह्म, आनंद और कालदण्ड नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेगें। आगे जानिए 22 फरवरी के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि जानकारी…

ये भी पढ़ें-
Holika Dahan Real Time: 2 या 3 मार्च, होलिका दहन करने का सही टाइम क्या है? नोट करें शुभ मुहूर्त

22 फरवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति

रविवार को चंद्रमा मेष राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, मंगल मकर राशि में, शनि मीन राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी, इसमें कोई परिवर्तन नहीं आएगा।

ये भी पढ़ें-
Holashtak Kab Se Hai: होलाष्टक अशुभ क्यों, इसमें कौन से काम न करें?

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (22 February 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। ऐसा करने से आप परेशानियों से बच सकते हैं।

राहुकाल 22 फरवरी 2026 टाइमिंग

22 फरवरी, रविवार को राहुकाल शाम को 04 बजकर 57 मिनिट से शुरू होगा जो 06 बजकर 22 मिनिट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए नहीं तो उसका अच्छा फल नहीं मिलता है।

22 फरवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- अश्विनी और भरणी
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:58 AM
सूर्यास्त - 6:22 PM
चन्द्रोदय - Feb 22 9:46 AM
चन्द्रास्त - Feb 22 11:17 PM

22 फरवरी 2026 शुभ मुहूर्त

सुबह 08:23 से 09:49 तक
सुबह 09:49 से 11:14 तक
दोपहर 12:17 से 01:03 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:05 से 03:31 तक
शाम 06:22 से रात 07:56 तक

22 फरवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:40 PM – 2:05 PM
कुलिक - 3:31 PM – 4:57 PM
दुर्मुहूर्त - 04:51 PM – 05:36 PM
वर्ज्यम् - 02:06 PM – 03:37 PM और 02:57 AM – 04:28 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal । 22 फरवरी के दिन पैसों से तंग रहेगा इन 4 राशि वालों का हाथ
Budh Shani Yog: 30 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन