
Aaj Ke Shubh Muhurat: 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन बगलामुखी जयंती और दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। देवी बगलामुखी 10 महाविद्याओं में से एक है। इनकी पूजा तंत्र विधि से की जाती है। शुक्रवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन उत्पात, मृत्यु, शूल, गण्ड, नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। आगे जानिए 24 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…
ये भी पढ़ें-
Budhwa Mangal 2026: क्या है बड़ा मंगल? जानें रोचक कथा, महत्व और डेट्स
शुक्रवार को चंद्रमा कर्क राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, सूर्य मेष राशि में, बुध, शनि और मंगल मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Hindu Tradition: शवयात्रा को नमस्कार क्यों करते हैं, क्या आप जानते हैं ये रहस्य?
दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए, ऐसा करने से जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस उपाय से आप समस्याओं से बचे रहेंगे।
24 अप्रैल, शुक्रवार को राहुकाल सुबह 10 बजकर 49 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 12 बजकर 25 मिनिट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहु काल को अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें।
विक्रम संवत- 2083
मास- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- पुष्य और आश्लेषा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:02 AM
सूर्यास्त - 6:47 PM
चन्द्रोदय - Apr 24 12:17 PM
चन्द्रास्त - Apr 25 1:56 AM
सुबह 06:02 से 07:38 तक
सुबह 07:38 से 09:13 तक
दोपहर 11:59 से 12:50 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:25 से 02:00 तक
शाम 05:11 से 06:47 तक
यम गण्ड - 3:36 PM – 5:11 PM
कुलिक - 7:38 AM – 9:13 AM
दुर्मुहूर्त - 08:35 AM – 09:26 AM और 12:50 PM – 01:41 PM
वर्ज्यम् - 04:43 AM – 06:16 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।