Aaj Ka Panchang 25 March 2026: आज करें देवी कालरात्रि की पूजा, चंद्र-गुरु बनाएंगे गजकेसरी राजयोग

Published : Mar 25, 2026, 05:10 AM IST
Aaj Ka Panchang 25 March 2026

सार

Today Panchang: 25 मार्च, बुधवार को चैत्र मास की सप्तमी तिथि रहेगी। इस दिन देवी कालरात्रि की पूजा की जाएगी। इस दिन चंद्रमा और शुक्र ग्रह राशि बदलेंगे। मिथुन राशि में गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा। जानें दिन भर पूजा के शुभ मुहूर्त।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 25 मार्च 2026, बुधवार को चैत्र मास की सप्तमी तिथि दोपहर 01 बजकर 50 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन देवी कालरात्रि की पूजा की जाएगी। देवी का ये रूप बहुत ही विकराल है, जिससे असुर सहित देवता भी भयभीत रहते हैं। बुधवार को चंद्रमा और शुक्र ग्रह राशि बदलेंगे। इस दिन सौभाग्य, शौभन, अमृत, मूसल और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 25 मार्च को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Hanuman Jayanti Kab Hai: कन्फ्यूजन खत्म! जानें 2026 में कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती, 1 या 2 अप्रैल?

25 मार्च 2026 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में गुरु ग्रह पहले से स्थित है। गुरु और चंद्रमा के साथ होने से गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा। शुक्र भी इस दिन मीन से निकलकर मेष में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन शनि और सूर्य मीन राशि में, राहु, मंगल और बुध कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में गुरु मिथुन राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Ram Navami 2026 Date: राम नवमी कब है 26 या 27 मार्च, जानिए क्यों है दो दिनों का कन्फ्यूजन, पूजा कब?

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (25 March 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि यात्रा करना बहुत ही जरूरी हो तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलना चाहिए। इस उपाय से आप अनेक परेशानियों से बच सकते हैं।

राहुकाल 25 मार्च 2026 टाइमिंग

25 मार्च, बुधवार को राहुकाल दोपहर 12 बजकर 32 मिनिट से शुरू होगा जो 02 बजकर 034 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य न करें, ऐसा करने से आपके जीवन में परेशानी बढ़ सकती है।

25 मार्च 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- मृगशिरा और आर्द्रा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:29 AM
सूर्यास्त - 6:35 PM
चन्द्रोदय - Mar 25 11:10 AM
चन्द्रास्त - Mar 26 1:30 AM

25 मार्च 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 06:29 से 08:00 तक
सुबह 08:00 से 09:31 तक
सुबह 11:02 से दोपहर 12:32 तक
दोपहर 03:34 से 05:05 तक
शाम 05:05 से 06:35 तक

25 मार्च 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 8:00 AM – 9:31 AM
कुलिक - 11:02 AM – 12:32 PM
दुर्मुहूर्त - 12:08 PM – 12:57 PM
वर्ज्यम् - 01:31 AM – 03:02 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 25 March 2026: गजकेसरी योग बढ़ाएगा गुड लक, 3 राशि वालों की किस्मत को लगेंगे पंख
Bedroom Vastu Tips: ये 5 चीजें बढ़ाती हैं निगेटिविटी, तुरंत करें बाहर