Aaj Ka Panchang 24 March 2026: आज करें देवी कात्यायनी की पूजा, किस दिशा में यात्रा करने से बचें?

Published : Mar 24, 2026, 05:10 AM IST
Aaj Ka Panchang 24 March 2026

सार

Today Panchang: 24 मार्च, मंगलवार को चैत्र मास की षष्ठी तिथि रहेगी। इस दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाएगी। मंगलवार को कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे। ग्रहों की स्थिति पहले जैसी रहेगी। जानें दिन भर पूजा के शुभ मुहूर्त।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 24 मार्च 2026, मंगलवार को चैत्र मास की षष्ठी तिथि शाम 06 बजकर 38 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाएगी। ऋषि कात्यायन की पुत्री होने से देवी का ये नाम पड़ा। मंगलवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन प्रीति, आयुष्मान, मातंग और राक्षस नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 24 मार्च को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 23–29 March 2026: चंद्र-शुक्र बदलेंगे राशि, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

24 मार्च 2026 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार को ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी यानी इसमें किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में, शनि, सूर्य और शुक्र मीन राशि में, राहु, मंगल और बुध कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में गुरु मिथुन राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Tarot Weekly Horoscope (23-29 March 2026): इस सप्ताह चमकेगी 4 राशि वालों की किस्मत-टैरो ने दिया बड़ा इशारा!

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (24 March 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस उपाय से आप अनेक परेशानियों से बच सकते हैं।

राहुकाल 24 मार्च 2026 टाइमिंग

24 मार्च, मंगलवार को राहुकाल दोपहर 03 बजकर 34 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 05 बजकर 04 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य न करें, ऐसा करने से आपके जीवन में परेशानी बढ़ सकती है।

24 मार्च 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- रोहिणी और मृगशिरा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:30 AM
सूर्यास्त - 6:35 PM
चन्द्रोदय - Mar 24 10:09 AM
चन्द्रास्त - Mar 25 12:28 AM

24 मार्च 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 09:32 से 11:02 तक
सुबह 11:02 से दोपहर 12:33 तक
दोपहर 12:09 से 12:57 तक
दोपहर 12:33 से 02:03 तक
दोपहर 03:34 से शाम 05:04 तक

24 मार्च 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:32 AM – 11:02 AM
कुलिक - 12:33 PM – 2:03 PM
दुर्मुहूर्त - 08:55 AM – 09:44 AM, 11:21 PM – 12:08 AM
वर्ज्यम् - 11:39 AM – 01:08 PM, 12:19 AM – 01:49 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Capricorn Horoscope Today: मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 24 मार्च 2026?
Aaj Ka Rashifal 24 March 2026: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में होगा बड़ा फायदा