
Aaj Ke Shubh Muhurat: 3 फरवरी 2026, मंगलवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन सौभाग्य, शोभन, सौम्य, ध्वांक्ष नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन रहेंगे। इस दिन बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेगा, जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव सभी लोगों के जीवन पर दिखाई देगा। आगे जानें मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की जानकारी…
ये भी पढ़ें-
Shani Vakri: 138 दिन इन 5 राशियों पर पड़ेंगे भारी, पैसों का होगा नुकसान
मंगलवार को बुध ग्रह मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही राहु स्थिति है। इस तरह कुंभ राशि में बुध और राहु की युति बनेगी। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, सूर्य, मंगल और शुक्र मकर राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें
6 महीने बाद शनि चलेंगे उल्टी चाल, मेष समेत इन 3 राशियों की जिंदगी होगी राजाओं जैसी
दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 08 बजकर 32 मिनिट से 09 बजकर 55 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:10 AM
सूर्यास्त - 6:10 PM
चन्द्रोदय - Feb 02 6:47 PM
चन्द्रास्त - Feb 03 8:02 AM
सुबह 07:10 से 08:32 तक
सुबह 09:55 से 11:18 तक
दोपहर 12:18 से 01:02 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:03 से 03:25 तक
शाम 04:48 से 06:10 तक
यम गण्ड - 11:18 AM – 12:40 PM
कुलिक - 2:03 PM – 3:25 PM
दुर्मुहूर्त - 01:02 PM – 01:46 PM और 03:14 PM – 03:58 PM
वर्ज्यम् - 12:08 PM – 01:39 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।