Aaj Ka Panchang 2 February 2026: चंद्र-केतु बनाएंगे ग्रहण योग, शुरू होगा हिंदू पंचांग का अंतिम महीना

Published : Feb 02, 2026, 05:10 AM IST
Aaj Ka Panchang 2 February 2026

सार

2 February 2026 Ka Panchang: 2 फरवरी, सोमवार को हिंदू पंचांग के अंतिम महीने फाल्गुन की शुरूआत होगी। चंद्रमा के केतु के साथ होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। आगे जानिए दिन भर के शुभ मुहूर्त की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 2 फरवरी 2026, सोमवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहेगी यानी इसी दिन से हिंदू पंचांग का अंतिम महीना फाल्गुन शुरू होगा। फाल्गुन मास का महत्व श्रीमद् भागवत गीता सहित अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। सोमवार को आयुष्मान, सौभाग्य, सौम्य और ध्वांक्ष नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें सोमवार को ग्रहों की स्थिति क्या रहेगी, किस दिशा में यात्रा न करें, आदि जानकारी…

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: महाशिवरात्रि के बाद होगा सूर्य ग्रहण, क्या ये भारत में दिखेगा? जानें सूतक का समय

2 फरवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही केतु स्थित है। केतु और चंद्रमा के साथ होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा जिसका असर सभी राशियों पर होगा। इस दिन गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र मकर राशि में रहेंगे।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (2 February 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 08 बजकर 32 मिनिट से 09 बजकर 55 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

2 फरवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:10 AM
सूर्यास्त - 6:10 PM
चन्द्रोदय - Feb 02 6:47 PM
चन्द्रास्त - Feb 03 8:02 AM

2 फरवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (2 February 2026 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:11 से 08:33 तक
सुबह 08:33 से 09:55 तक
दोपहर 12:18 से 01:01 तक
दोपहर 12:40 से 02:02 तक
शाम 04:46 से 06:08 तक

2 फरवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 11:18 AM – 12:40 PM
कुलिक - 2:03 PM – 3:25 PM
दुर्मुहूर्त - 01:02 PM – 01:46 PM, 03:14 PM – 03:58 PM
वर्ज्यम् - 12:08 PM – 01:39 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal (2 फरवरी 2026 का राशिफल): ग्रहण योग बढ़ाएगा 4 राशि वालों की परेशानी
6 महीने बाद शनि चलेंगे उल्टी चाल, मेष समेत इन 3 राशियों की जिंदगी होगी राजाओं जैसी