Aaj Ka Panchang 31 January 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, दिन भर रहेंगे 5 शुभ-अशुभ योग, जानें मुहूर्त

Published : Jan 31, 2026, 05:10 AM IST
Aaj Ka Panchang 31 January 2026

सार

31 January 2026 Ka Panchang: 31 जनवरी, शनिवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। इस दिन कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे। राहुकाल में कोई शुभ काम न करें और दिशाशूल का भी ध्यान रखें। आगे जानिए दिन भर के शुभ मुहूर्त की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 31 जनवरी 2026, शनिवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 08 बजकर 25 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। शनिवार को विषकुंभ, प्रीति, छत्र, मित्र और सर्वार्थसिद्धि योग नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की जानकारी…

ये भी पढ़ें-
Sant Ravidas Jayanti 2026: कब है संत रविदास जयंती, 1 या 2 फरवरी? जानें सही डेट

31 जनवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। इस दिन गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र मकर राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Maghi Purnima 2026: कब है माघी पूर्णिमा? जानें शुभ मुहूर्त और उपाय

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (31 January 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 55 मिनिट से 11 बजकर 17 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

31 जनवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- माघ
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 7:11 AM
सूर्यास्त - 6:09 PM
चन्द्रोदय - Jan 31 4:36 PM
चन्द्रास्त - Feb 01 6:37 AM

31 जनवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (31 January 2026 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 08:33 से 09:55 तक
दोपहर 12:18 से 01:02 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:40 से 02:02 तक
दोपहर 03:24 से शाम 04:46 तक

31 जनवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 2:02 PM – 3:24 PM
कुलिक - 7:11 AM – 8:33 AM
दुर्मुहूर्त - 08:38 AM – 09:22 AM
वर्ज्यम् - 02:30 PM – 03:58 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal (31 जनवरी 2026 का राशिफल): 5 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Budh Gochar 2026: 4 राशि वाले हो जाएं सावधान, ले सकते हैं गलत निर्णय-बिगड़ेगी सेहत