
Deepak Ke Upay: हिंदू धर्म में कोई भी पूजा बिना दीपक लगाए पूरी नहीं होती। लाल किताब में दीपक के अनेक उपाय बताए गए हैं। इसके अनुसार अगर आप किसी खास मनोकामना के लिए देवी-देवता को दीपक लगाते हैं तो आपकी वह इच्छा जल्दी ही पूरी हो सकती है। रुका धन पाने के लिए, बिजनेस में तरक्की और बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए, जानें किस देवी-देवता को दीपक लगाना चाहिए…
ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: किस राशि में होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानें डेट, टाइम और सूतक
1. भगवान कुबेर को धन का देवता माना जाता है। रुका धन पाने की चाह रखने वालों को घर की उत्तर दिशा में भगवान कुबेर की मूर्ति स्थापित कर रोज दीपक लगाना चाहिए।
2. बीमारियों से परेशान व्यक्ति को घर के मंदिर में भगवान सूर्य की मूर्ति या तस्वीर स्थापित कर रोज दीपक लगाना चाहिए। इससे इनकी परेशानी दूर हो सकती है।
3. बिजनेस में तरक्की के लिए भगवान श्रीगणेश की मूर्ति दुकान या ऑफिस में स्थापित करके रोज उसे शुद्ध घी का दीपक लगाना चाहिए।
ये भी पढ़ें-
Somvati Amavasya 2026: कब है साल की पहली सोमवती अमावस्या? नोट करें डेट
4. जिन लोगों को रोज डरावने सपने आते हैं, उन्हें भगवान हनुमान की पंचमुखी स्वरूप की तस्वीर के सामने दीपक लगाना चाहिए।
5. अगर आप अपनी इनकम बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए देवी लक्ष्मी की तस्वीर के सामने दीपक लगाएं। इस उपाय से जल्दी ही आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।
6. नौकरीपेशा लोगों को अपनी तरक्की यानी प्रमोशन के लिए भगवान विष्णु के सामने दीपक जलाना चाहिए।
7. परीक्षा में सफलता के लिए विद्यार्थियों को अपने कमरे में देवी सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर स्थापित कर रोज दीपक लगाना चाहिए।
8. अगर आपका कोई कोर्ट-केस चल रहा है और आप उसमें सफलता चाहते हैं तो भगवान शिव के सामने दीपक लगाएं।
9. घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि के लिए भगवान राम सहित लक्ष्मण और देवी सीता की मूर्ति स्थापित कर दीपक लगाना चाहिए।
10. अन्य किसी भी तरह की समस्या के निदान के लिए भगवान श्रीकृष्ण के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।