
Aaj Ke Shubh Muhurat: 8 फरवरी 2026, रविवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्यदेव हैं। इसलिए इसी तिथि पर सूर्य देवता को जल जरूर चढ़ाना चाहिए। रविवार को गण्ड, वृद्धि, लुंब, उत्पात और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानिए 8 फरवरी को किस दिशा में यात्रा न करें, साथ ही शुभ मुहूर्त की डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Holi Kab Hai: 3 या 4 मार्च, कब खेलें होली? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें सही डेट
रविवार को चंद्रमा तुला राशि में, बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, सूर्य और मंगल मकर राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा। ग्रहों की इन स्थिति में कईं शुभ-अशुभ योग का निर्माण होगा।
ये भी पढ़ें-
Mahadev Mantra: महादेव के 15 पॉवरफुल मंत्र, महाशिवरात्रि पर इनका जाप करेगा हर मुश्किल आसान
दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 04 बजकर 51 मिनिट से शाम 06 बजकर 14 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- स्वाति और विशाखा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 7:07 AM
सूर्यास्त - 6:14 PM
चन्द्रोदय - Feb 09 12:18 AM
चन्द्रास्त - Feb 09 11:23 AM
सुबह 08:30 से 09:54 तक
सुबह 09:54 से 11:17 तक
दोपहर 12:18 से 01:03 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:04 से 03:27 तक
शाम 06:14 से 07:51 तक
यम गण्ड - 12:41 PM – 2:04 PM
कुलिक - 3:27 PM – 4:51 PM
दुर्मुहूर्त - 04:45 PM – 05:30 PM
वर्ज्यम् - 08:40 AM – 10:26 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।