
Aaj Ke Shubh Muhurat: 9 मई, शनिवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि दोपहर 2 बजकर 03 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि रात अंत तक रहेगी। सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्यदेव हैं। इसलिए इस दिन सूर्यदेव की पूजा करनी चाहिए। शनिवार को सुस्थिर, वर्धमान, सर्वार्थसिद्धि, शुक्ल और ब्रह्म के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 9 मई को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…
ये भी पढ़ें-
Shani Gochar 2026: 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, 17 मई से शुरू होगा गोल्डन टाइम
शनिवार को चंद्रमा मकर राशि में, बुध और सूर्य मेष राशि में, केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, शनि व मंगल मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा। यानी इस दिन ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Palmistry: हथेली पर त्रिभुज का निशान है? जानें ये भाग्यशाली है या अशुभ
दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इससे परेशानी कम हो सकती है।
9 मई, शनिवार को राहुकाल सुबह 09 बजकर 08 मिनिट से शुरू होगा जो 10 बजकर 45 मिनिट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
विक्रम संवत- 2083
मास- ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 5:52 AM
सूर्यास्त - 6:53 PM
चन्द्रोदय - May 09 12:34 AM
चन्द्रास्त - May 10 12:37 PM
सुबह 07:30 से 09:08 तक
दोपहर 11:57 से 12:49 तक
दोपहर 12:23 से 02:01 तक
दोपहर 03:38 से 05:16 तक
यम गण्ड - 2:01 PM – 3:38 PM
कुलिक - 5:52 AM – 7:30 AM
दुर्मुहूर्त - 07:36 AM – 08:28 AM
वर्ज्यम् - 03:38 AM – 05:20 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।