Hast Rekha: हथेली की रेखाएं कईं तरह के चिह्न बनाती हैं। त्रिभुज का चिह्न भी इसमें शामिल है। हथेली पर त्रिभुज का अलग-अलग जगह पर होना अलग-अलग बातों की ओर इशारा करता है। किसी के लिए ये शुभ होता है और किसी के लिए अशुभ। 

The Meaning Of Triangle Shape In Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने वाले अलग-अलग निशानों का विशेष महत्व होता है। यह निशान कई तरह के होते हैं जिससे व्यक्ति के स्वभाव और उसके भाग्य के बारे में जाना जा सकता है। आज हम आपको हथेली पर बनने वाले त्रिभुज के निशान के बारे में बता रहे हैं। हस्तरेखा शास्त्र में इस चिह्न का विशेष महत्व बताया गया है। आगे जानिए हथेली के किस स्थान पर त्रिभुज का निशान हो तो उसका क्या अर्थ होता है…

ये भी पढ़ें-
Gajlaxmi Rajyog 2026: गुरु-शुक्र बनाएंगे गजलक्ष्मी राजयोग, पैसा बटोरने को तैयार रहें 4 राशि वाले!

बड़े आकार का त्रिभुज

कुछ लोगों की हथेली में बड़े आकार का त्रिभुज बनता है। कईं रेखाएं मिलकर इसे बनाती हैं। बड़े आकार का त्रिभुज ये बताता है कि व्यक्ति मन का सच्चा है और उसका स्वभाव भी बहुत कोमल है। ऐसे लोगों पर ईश्वरीय कृपा भी बनी रहती है। ये लोग दूसरों का बुरा नहीं सोचते और हमेशा मदद करने को तैयार रहते हैं। इनके पास औसत मात्रा में धन होता है लेकिन समाज में काफी मान-सम्मान मिलता है।

ये भी पढ़ें-
Garnet Stone: रक्तमणि पहनने से मिलती है करियर में सफलता, कैसे पहनें, किन राशियों के लिए शुभ?

चंद्र पर्वत पर त्रिभुज हो तो

हथेली में चंद्र पर्वत सबसे छोटी अंगुली के नीचे होता है। हथेली के इस स्थान पर त्रिभुज का निशान हो तो ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में विदेश यात्रा जरूर करता है। इनमें नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होती है जिसके चलते ये बड़े नेता या अधिकारी बनते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन का भरपूर आनंद प्राप्त करते हैं। इन्हें परिवार से भी सभी तरह के सुख मिलते हैं।

गुरु पवर्त पर त्रिभुज हो तो

हस्तरेखा के अनुसार गुरु पर्वत तर्जनी अंगुली के ठीक नीचे होता है। यहां पर अगर त्रिभुज का निशान हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत विद्वान और धर्म ग्रंथों का ज्ञाता होता है। इनके चेहरे पर खास तेज होता है। ऐसे लोग सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं। ये लोग बहुत ही बुद्धिमान होते है और अपनी बुद्धि कौशल से समस्याओं का निवारण फौरन कर देते हैं।

आयु रेखा पर त्रिभुज हो तो

हथेली में अंगूठे और तर्जनी के बीच से शुरू होने वाली रेखा को आयु रेखा कहते हैं। इस रेखा पर या इसके आस-पास अगर त्रिभुज का निशान हो तो ऐसे लोग लंबी उम्र जीते हैं। इनकी सेहत भी ठीक रहती है। इन्हें पत्नी, बच्चों सभी का सुख मिलता है। पैसों की स्थिति में ठीक-ठाक रहती है। अगर त्रिभुज का निशान कटा-फटा हो तो जीवन में परेशानियां आती रहती हैं।

मस्तिष्क रेखा पर त्रिभुज हो तो

जीवन और हृदय रेखा के बीच में, अंगूठे और तर्जनी उंगली के बीच से शुरू होकर हथेली के आर-पार जाने वाली रेखा को मस्तिष्क रेखा कहते हैं। जब भी किसी व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा से मिलती हुई कोई रेखा त्रिभुज का निशान बनाती है तो ऐसे लोग बहुत ही भाग्याशाली माने जाते हैं। ये लोग उच्च शिक्षा को ग्रहण करते हुए प्रशासनिक सेवा में नौकरी करते है। इनका समाज में काफी मान सम्मान होता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।