Aaj Ka Rashifal In Hindi: 1 अगस्त, शनिवार को 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। साथ ही शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेगा। ग्रहों के ये स्थिति सभी 12 राशियों पर अपना असर डालेगी।
1 August 2026 Ka Rashifal: 1 अगस्त 2026 शनिवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। तृतीया तिथि की स्वामी स्वयं देवी पार्वती हैं, इसलिए इस दिन इनकी पूजा करनी चाहिए। शुक्रवार को शोभन, अतिगण्ड, आनंद और कालदण्ड नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन शुक्र सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
213
मेष राशिफल 1 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज खुद पर भरोसा बनाए रखें, यही आपको आगे बढ़ाएगा। दोपहर के बाद कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों की सफलता से मन खुश रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी। व्यस्त रहने के बावजूद परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे।
वृषभ राशिफल 1 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
कामकाज में भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। समय का सही इस्तेमाल करने में सफल रहेंगे। शाम को दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। नौकरी और बिजनेस में मनचाहे नतीजे मिलने के संकेत हैं।
मिथुन राशिफल 1 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज आपके अंदर भरपूर जोश और सकारात्मकता रहेगी। अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें। अधिकारी आपके काम से खुश नजर आएंगे। कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं, लेकिन उससे परेशान न हों। कार्यस्थल पर कर्मचारियों और सहयोगियों की गतिविधियों पर नजर रखें।
ये भी पढ़ें-
513
कर्क राशिफल 1 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज कुछ लोग आपके कामकाज पर सवाल उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव करने से फिलहाल बचें। जरूरी काम दोपहर से पहले निपटा लें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव कम होगा।
613
सिंह राशिफल 1 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)
जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। घर-परिवार के लोग भी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। किसी सरकारी मामले में सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
713
कन्या राशिफल 1 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज नई चीजें सीखने और नए अनुभव लेने का मौका मिल सकता है। किसी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। जिस अवसर का इंतजार था, वह आपके सामने आ सकता है। काम में उपलब्धियां मिलने के बाद भी थोड़ा असंतोष महसूस हो सकता है। समारोह में शामिल हो सकते हैं।
813
तुला राशिफल 1 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)
करियर से जुड़े फैसले खुद सोच-समझकर लें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपके अधिकांश काम समय पर पूरे हो जाएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
913
वृश्चिक राशिफल 1 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में थोड़ी उलझन बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। पुरानी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है।
1013
धनु राशिफल 1 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में तय लक्ष्य आसानी से पूरे कर पाएंगे। निर्माण और प्रॉपर्टी से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे। परिवार के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी कामों से लाभ मिलने की संभावना है। संतान से सुख मिल सकता है।
1113
मकर राशिफल 1 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)
नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है। व्यवसाय में प्रदर्शन अच्छा रहेगा और लोग आपकी कार्यशैली की तारीफ करेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। हालांकि बड़े भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।
1213
कुंभ राशिफल 1 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज आत्मविश्वास थोड़ा कमजोर महसूस हो सकता है। बेवजह लोगों पर समय बर्बाद न करें। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखें। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। संतान की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।
1313
मीन राशिफल 1 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)
घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। किसी वजह से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। नए लोगों पर जल्दी भरोसा करने से बचें। दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त रह सकती है। व्यापार में धन संबंधी मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.