Mangal Gochar 2026: 4 राशियों पर आया संकट, शुरू होगा नौकरी-पैसा और सेहत का बुरा समय
Mars Transit in Gemini 2026: ज्योतिष शास्त्र में जो 9 ग्रह बताए गए हैं, इनमें मंगल भी प्रमुख है। मंगल को लाल ग्रह भी कहते हैं। अगस्त 2026 के पहले सप्ताह में ही मंगल राशि परिवर्तन करेगा।

अगस्त 2026 में कब राशि बदलेगा मंगल?
Mangal Rashifal August 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि, संपत्ति, भाई-बहन और पराक्रम का कारक माना जाता है। मंगल को ग्रहों का सेनापति भी कहते हैं। 2 अगस्त 2026 को मंगल वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में मंगल 18 सितंबर तक रहेंगे। मंगल के इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इन लोगों को धन, करियर और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

मेष वालों की बढ़ेगी टेंशन
मंगल का गोचर इस राशि के लोगों के लिए कुछ परेशानियां लेकर आएगा। अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। कामकाज में बेवजह की भागदौड़ और तनाव बढ़ने की आशंका है। किसी से बहस या विवाद भी हो सकता है। विदेश या दूर स्थान से जुड़े कामों में देरी हो सकती है। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: 1 अगस्त से इन 5 राशियों का बदलेगा भाग्य, धन-दौलत के साथ मिलेगा प्रमोशन
कर्क वाले न लें बड़ा फैसला
इस राशि के लोगों को कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। नौकरी में अधिकारियों से मतभेद होने की आशंका है। बिजनेस में बड़े निवेश से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें नहीं तो नुकसान संभव है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, सावधान रहने की जरूरत है।
वृश्चिक वालों को होगा नुकसान
इस राशि के लोगों को कोई बड़ा नुकसान मंगल के गोचर के कारण हो सकता है। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। व्यापारिक साझेदारी में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
मकर वालों की बिगड़ेगी सेहत
इस राशि के लोगों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। काम का दबाव आपकी दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन परिणाम मिलने में समय लग सकता है। पैसों के मामले में जोखिम लेने से बचें। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। संतान की पढ़ाई को लेकर दौड़भाग करनी पड़ेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।