21 November 2026 Ka Panchang: 21 नवंबर, शनिवार को योगेश्वर द्वादशी का व्रत किया जाएगा। इसे वृन्दावन और गरुड़ द्वादशी आदि नामों से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के योगेश्वर स्वरूप की पूजा की जाती है।

21 November 2026 Ke Shubh Muhurat: 21 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन स्मार्त संप्रदाय के लोग देवउठनी एकादशी का व्रत का पारण करेंगे वहीं वैष्णव इस दिन देवोत्थान एकादशी का व्रत करेंगे। अनेक स्थानों पर तुलसी विवाह भी इसी दिन किया जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से इस दिन सिद्धि, व्यातीपात, धाता और सौम्य नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल आदि की डिटेल…

21 नवंबर 2026 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को चंद्रमा और शनि मीन राशि में साथ रहेंगे, जिससे विष नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन राहु कुंभ राशि में, सूर्य वृश्चिक राशि में, मंगल, गुरु और केतु सिंह राशि में, बुध तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा शुक्र कन्या राशि में रहेंगे।

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र बदलेगा राशि, प्रेम-पैसा और नौकरी के मामले में 5 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन

21 नवंबर 2026 को किस दिशा में यात्रा न करें?

शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना जरूरी हो तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इससे यात्रा में कम परेशानियां होंगी।

21 नवंबर 2026 राहुकाल का समय

शनिवार को राहुकाल सुबह 09 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी नया या शुभ काम करने से बचना चाहिए।

21 नवंबर 2026 सूर्य और चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:48 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 21 3:00 PM
चन्द्रास्त - Nov 22 4:04 AM

21 नवंबर 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 08:09 से 09:30 तक
दोपहर 11:51 से 12:34 तक
दोपहर 12:12 से 01:33 तक
दोपहर 02:54 से 04:15 तक
रात 08:54 से 10:33 तक

21 नवंबर 2026 के अशुभ मुहूर्त

यम गण्ड - 1:33 PM – 2:54 PM
कुलिक - 6:48 AM – 8:09 AM
दुर्मुहूर्त - 08:15 AM – 08:58 AM
वर्ज्यम् - 06:22 PM – 07:54 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।