- Home
- Astrology
- Shukra Gochar 2026: शुक्र बदलेगा राशि, प्रेम-पैसा और नौकरी के मामले में 5 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन
Shukra Gochar 2026: शुक्र बदलेगा राशि, प्रेम-पैसा और नौकरी के मामले में 5 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन
Venus Transit November 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख-सुविधा, धन, प्रेम, विवाह, लग्जरी और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। ये ग्रह लगभग 23 से 30 दिन में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। साथ ही वृषभ और तुला राशि का स्वामी भी यही है।

नवंबर 2026 में शुक्र कब बदलेगा राशि?
Shukra Gochar November 2026 Rashifal: 22 नवंबर 2026 को शुक्र कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। तुला शुक्र की अपनी राशि है, इसलिए यहां शुक्र मजबूत स्थिति में माना जाता है। हालांकि, हर राशि के लिए यह बदलाव एक जैसा नहीं रहेगा। कुछ राशियों को इस दौरान रिश्तों, खर्चों और नौकरी से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. जय शर्मा से जानिए शुक्र का राशि परिवर्तन किन 5 राशियों के लिए परेशान करने वाला रहेगा...

मेष राशिः लव लाइफ होगी डिस्टर्ब
शुक्र का गोचर आपकी राशि से सातवें भाव में होगा। इस दौरान जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है। लव लाइफ में भी गलतफहमी बढ़ने की आशंका है। बिजनेस से जुड़े लोगों को पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। किसी भी बात पर जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: मिथुन-कन्या सहित 4 राशियों के अच्छे दिन शुरू! सूर्यदेव देंगे पैसा, पद और प्रमोशन
वृषभ राशिः अचानक बढ़ेंगे खर्च
शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी राशि से छठे भाव में होगा। इस दौरान खर्च बढ़ सकते हैं और पुराने कर्ज की चिंता परेशान कर सकती है। नौकरी में विरोधियों से सावधान रहें। काम का दबाव बढ़ने से तनाव भी हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें और अपनी दिनचर्या ठीक रखें।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: मेष सहित 5 राशियां अलर्ट, आने वाले 30 दिन अशुभ, धन-परिवार और सेहत पर बुरा असर
वृश्चिक राशिः बिगड़ सकता है बजट
शुक्र आपकी राशि से बारहवें भाव में प्रवेश करेगा। इस दौरान सुख-सुविधाओं और घूमने-फिरने पर जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। बजट बिगड़ने की आशंका है। रिश्तों में भी कुछ बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। फिजूलखर्ची से बचें और पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।
मकर राशिः इमेज खराब होने का डर
शुक्र का गोचर आपकी राशि से दसवें भाव में होगा। इस दौरान वर्क प्लेस पर काम का दबाव बढ़ सकता है। अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है। काम में लापरवाही आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए अपने काम पर ध्यान दें और गुस्से में कोई जवाब न दें।
मीन राशिः बड़ा फैसला लेने से बचें
शुक्र आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान अचानक कुछ खर्च सामने आ सकते हैं। परिवार और रिश्तों से जुड़ी बातों को लेकर मन परेशान रह सकता है। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। निवेश या पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।