- Home
- Astrology
- Shukra Gochar 2026: 1 अगस्त से इन 5 राशियों का बदलेगा भाग्य, धन-दौलत के साथ मिलेगा प्रमोशन
Shukra Gochar 2026: 1 अगस्त से इन 5 राशियों का बदलेगा भाग्य, धन-दौलत के साथ मिलेगा प्रमोशन
Venus Transit 2026: ज्योतिष में शुक्र को सुख-सुविधा, प्रेम, वैवाहिक जीवन, धन और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। 1 अगस्त को शुक्र का राशि परिवर्तन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा।

शुक्र का गोचर किसके लिए रहेगा शुभ?
Venus Transit in Virgo: शुक्र ग्रह वर्तमान में सिंह राशि में स्थित है। 1 अगस्त 2026 को ये ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश कर जाएगा। शुक्र के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह गोचर विशेष रूप से शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…

वृषभ वालों का होगा प्रमोशन
इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन बहुत शुभ रहेगा। करियर में नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ पदोन्नति के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ धन मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी तथा परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Shani Vakri 2026: शनि के वक्री होने से किन 5 राशियों की बढ़ेगी परेशानी? बचने के लिए करें 5 उपाय
मिथुन वालों को मिलेगी सफलता
इस राशि को घर-परिवार और संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। नया वाहन या घर खरीदने की योजना सफल हो सकती है। वर्क प्लेस में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलने के योग बनेंगे।
सिंह वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन लाभ के नए अवसर लेकर आएगा। बिजनेस में मुनाफा बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होने के संकेत हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
तुला वालों की सुधरेगी सेहत
इस राशि के स्वामी शुक्र ही हैं, इसलिए यह गोचर इनके लिए कई पॉजिटिव बदलाव ला सकता है। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। पुराने निवेश लाभ दे सकते हैं और खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। स्वास्थ्य पहले की तुलना में बेहतर रहेगा।
मकर वालों की चमकेगी किस्मत
इस राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर भाग्य का साथ दिलाने वाला साबित हो सकता है। करियर में नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी और नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।