MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Astrology
  • Weekly Horoscope 27 July-2 August 2026: शनि होगा वक्री-मंगल बदलेगा राशि, जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Weekly Horoscope 27 July-2 August 2026: शनि होगा वक्री-मंगल बदलेगा राशि, जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Weekly Horoscope 27 July To 2 August 2026: ये सप्ताह जुलाई और अगस्त माह के अंर्तगत रहेगा। इन 7 दिनों में शनि, मंगल और चंद्रमा की स्थिति में परिवर्तन देखने को मिलेगा।

4 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jul 26 2026, 08:23 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
साप्ताहिक राशिफल से जानें अपना भविष्य
Image Credit : Asianet News

साप्ताहिक राशिफल से जानें अपना भविष्य

Saptahik Rashifal 27 July Se 2 August 2026: आने वाले 7 दिन ज्योतिषिय दृष्टि से बहुत ही खास रहेंगे। सप्ताह के पहले ही दिन यानी 27 जुलाई को शनि ग्रह वक्री हो जाएगा। वहीं सप्ताह के अंतिम दिन यानी 2 अगस्त को मंगल वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस दौरान चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा, जिससे कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे। ग्रहों के इस परिवर्तन का असर 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। आगे जानिए आने वाला सप्ताह किस राशि के लिए कैसा रहेगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
213
मेष साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मेष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह कारोबार में अच्छे अवसर मिलेंगे और अधिकांश कार्य समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी, प्रेम संबंध बनने के योग हैं और व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। निर्माण कार्यों में तेजी आएगी तथा धन संचय करने में भी सफलता मिल सकती है।

313
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी तथा नई स्किल सीखने और व्यापार में बदलाव करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों के आगमन से घर में खुशियों का माहौल रहेगा और संतान को करियर में सफलता मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-
Ketu Gochar 2026: केतु करेगा कमाल, 3 राशियों की लगेगी लॉटरी-खत्म होगा बुरा समय

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह अनुभव और दूरदर्शिता के बल पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ने के योग हैं तथा वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।


ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: मंगल ने बदला नक्षत्र, 4 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, करियर-प्रॉपर्टी में होगा लाभ

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार से लाभ हो सकता है। करियर में बदलाव के मौके मिलेंगे और आय के नए रास्ते खुलेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं। हालांकि नौकरी और कारोबार में कुछ परेशानियां रहेंगी। स्वास्थ्य में नसों के दर्द और खिंचाव की शिकायत हो सकती है।

613
सिंह साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

सिंह साप्ताहिक राशिफल

दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और कारोबार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के अवसर मिल सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और विदेश यात्रा की बाधा दूर होगी। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को लाभ होगा। स्वास्थ्य के लिए खान-पान और पोषण पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में धैर्य रखें।

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कन्या साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत प्रेम और करियर के लिए अच्छी रहेगी। बड़े व्यापारिक समझौते हो सकते हैं और उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और विरोधियों का प्रभाव कम होगा। हालांकि बड़े निवेश में सावधानी रखें और मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।

813
तुला साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और काम समय पर पूरे करने की कोशिश करेंगे। प्रॉपर्टी बेचने वालों को अच्छा ग्राहक मिल सकता है और कारोबार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। नई नौकरी में आय बढ़ने के योग हैं। परिवार का साथ मिलेगा और बच्चों के साथ घूमने का मौका मिल सकता है।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

आपके अच्छे व्यवहार और विनम्रता से लोग प्रभावित होंगे। सुखद समाचार मिल सकते हैं और नौकरी के इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं। आपकी बातों को महत्व मिलेगा और काम में भी सहयोग मिलेगा। बुधवार और गुरुवार शुभ रहेंगे। हालांकि जल्दबाजी से जीवनसाथी नाराज हो सकते हैं।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र की परेशानियां कम होंगी और विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। नए विचार आएंगे और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। कारोबारियों के लिए समय शुभ रहेगा। आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है और लोग आपकी राय का सम्मान करेंगे। मंगलवार और गुरुवार कमजोर दिन रहेंगे।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मकर साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह दोस्तों से आर्थिक मदद मिल सकती है और ऑटोमोबाइल कारोबार से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव कम होगा। विद्यार्थी नए विषयों की पढ़ाई शुरू कर सकते हैं और बुजुर्गों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पुराने नुकसान की भरपाई के मौके मिलेंगे।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी बातों को महत्व मिलेगा। दूर की यात्रा हो सकती है और नए कारोबार में निवेश का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और साझेदारी के कारोबार में लाभ हो सकता है। महंगे कपड़े और गहने खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। बेवजह के कामों में समय न गंवाएं।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मीन साप्ताहिक राशिफल

करियर के लिए यह सप्ताह बेहद अच्छा रहेगा। प्रमोशन मिल सकता है। आपके काम की सराहना होगी। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है। वकालत से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी और प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। लोन और बीमा से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Ka Rashifal: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों को मिल सकती है जॉब, पढ़ें 26 जुलाई 2026 का राशिफल
Recommended image2
Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान की कुंडली का खुलासा, ग्रहों की चाल दे रही है मुश्किल दौर का संकेत
Recommended image3
Kal Ka Rashifal 26 July 2026: 3 राशि वाले रहें अलर्ट, वाहन सावधानी से चलाएं-बन रहे दुर्घटना के योग
Recommended image4
Ketu Gochar 2026: केतु करेगा कमाल, 3 राशियों की लगेगी लॉटरी-खत्म होगा बुरा समय
Recommended image5
Aaj Ka Rashifal 25 July 2026: ब्रह्म और इंद्र योग का मिलेगा फायदा, 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved