19 October 2026 Ka Panchang: 19 अक्टूबर, सोमवार को शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन रहेगा। इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा विशेष रूप से की जाती है। कन्या पूजा के लिए भी दिन बहुत शुभ है।
Aaj Ke Shubh Muhurat: 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी और महानवमी का व्रत संयुक्त रूप से किया जाएगा। इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। कन्या पूजन के लिए ये तिथि शुभ मानी गई है। आगे जानें कन्या पूजन के लिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल की टाइमिंग और किस दिशा में यात्रा न करें…
नवमी तिथि पर करें कन्या पूजन
19 अक्टूबर, सोमवार को नवमी तिथि सुबह 10 बजकर 52 मिनिट से शुरू होगी, जो 20 अक्टूबर, मंगलवार की दोपहर 12 बजकर 50 मिनिट तक रहेगी। ये तिथि कन्या पूजन के लिए शुभ है। इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व माना गया है। ये हैं कन्या पूजन के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त…
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope October 2026: ग्रहण और विष योग में बीतेगा सप्ताह, 4 राशियां सावधान-आ सकती है बड़ी मुसीबत
सुबह 09:20 से 10:46 तक
दोपहर 11:48 से 12:34 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:37 से 03:03 तक
शाम 04:28 से 05:54 तक
शाम 05:54 से 07:28 तक
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: सूर्य बढ़ाएगा 3 राशियों की मुश्किलें, नौकरी-बिजनेस में रुकावट-मिलेगी बुरी खबर, सेहत भी खराब
19 अक्टूबर 2026 को ग्रहों की स्थिति
सोमवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन सूर्य तुला राशि में, चंद्रमा मकर राशि में, मंगल और गुरु कर्क राशि में, बुध और शुक्र तुला राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे।
सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (19 October 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इससे आप रास्ते में आने वाली समस्याओं से बच सकते हैं।
19 अक्टूबर 2026 राहुकाल का समय
19 अक्टूबर, सोमवार को राहुकाल दोपहर 03 बजकर 02 मिनिट से शाम 04 बजकर 28 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल अशुभ समय है, इस दौरान कोई भी शुभ करने से बचना चाहिए।
19 अक्टूबर 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2083
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:29 AM
सूर्यास्त - 5:53 PM
चन्द्रोदय - Oct 20 2:16 PM
चन्द्रास्त - Oct 21 1:39 AM
19 अक्टूबर 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:20 AM – 10:46 AM
कुलिक - 12:11 PM – 1:37 PM
दुर्मुहूर्त - 08:46 AM – 09:32 AM और 10:56 PM – 11:46 PM
वर्ज्यम् - 10:20 PM – 12:03 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।






