- Home
- Astrology
- Weekly Horoscope October 2026: ग्रहण और विष योग में बीतेगा सप्ताह, 4 राशियां सावधान-आ सकती है बड़ी मुसीबत
Weekly Horoscope October 2026: ग्रहण और विष योग में बीतेगा सप्ताह, 4 राशियां सावधान-आ सकती है बड़ी मुसीबत
Weekly Horoscope 19-25 October 2026: अक्टूबर का तीसरा सप्ताह 19 से 25 तारीख तक रहेगा। इस दौरान चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। राहु के साथ चंद्रमा होने से ग्रहण और शनि के साथ होने से विष नाम के अशुभ योग बनेंगे।

किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?
Saptahik Rashifal 19 Se 25 October 2026: अक्टूबर माह के तीसरे सप्ताह में कोई भी बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन नहीं करेगा। सिर्फ बुध ग्रह ही 24 तारीख को मार्गी से वक्री होगा। वहीं चंद्रमा के साथ राहु और शनि की युति होने से ग्रहण और विष नाम के अशुभ योग बनेंगे। जिनका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। जानिए आने वाला सप्ताह किस राशि के लिए कैसा रहेगा…

मेष साप्ताहिक राशिफल
आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और काम में नए प्रयोग करने का मौका मिलेगा। सहकर्मियों के साथ समय अच्छा बीतेगा। लाइफ पार्टनर के साथ भी कुछ सुकून भरे पल बिताने का प्रयास करेंगे। सोमवार और गुरुवार शुभ रहेंगे। हालांकि, सेहत और फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी है। रिश्तों में चल रही उलझनों को दूर करें और पुरानी गलतियों से सीख लें। परिवार के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
बिजनेस में कमाई बढ़ने के योग हैं। नए विचारों से काम को आगे बढ़ा सकते हैं। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं और रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। प्रॉपर्टी से लाभ होने की संभावना है। गुरुवार से शनिवार तक का समय अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में काम का दबाव बढ़ सकता है। गलत संगति से दूर रहें और जरूरी अवसरों को हाथ से न जाने दें।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह कम मेहनत में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नौकरी में तरक्की की चर्चा हो सकती है और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किस्मत का साथ मिलेगा और सहयोगियों से संबंध अच्छे रहेंगे। शनिवार और रविवार शुभ रहेंगे। हालांकि, सप्ताह के बीच में पेट दर्द और थकान हो सकती है। पैसों के मामले में लापरवाही न करें। कोई निजी बात सामने आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें।
कर्क साप्ताहिक राशिफल
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और बिजनेस में नए समझौते हो सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग हैं। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा और युवाओं को नई जॉब मिल सकती है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। सोमवार और गुरुवार अच्छे दिन रहेंगे। हालांकि, ज्यादा आत्मविश्वास में गलत फैसले लेने से बचें। घर में विवाद हो सकता है और पाचन या कमर दर्द की परेशानी रह सकती है।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह वर्क प्लेस पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। विदेश यात्रा की रुकावट दूर हो सकती है और कॉलेज स्टूडेंट्स को कैंपस प्लेसमेंट मिलने के योग हैं। बिजनेस ट्रिप से फायदा होगा और मार्केटिंग से जुड़े लोगों की कमाई बढ़ सकती है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। बिजनेस में उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा। गुरुवार को पैसों की डील करने से बचें। सेहत बिगड़ सकती है।
कन्या साप्ताहिक राशिफल
परिवार में खुशहाली रहेगी और निवेश से फायदा मिल सकता है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ फैसले लेंगे। अपनी समझदारी से मुश्किल काम भी पूरे कर पाएंगे। सप्ताह का आखिरी हिस्सा अच्छा रहेगा। हालांकि, विदेश में कारोबार करने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मूड खराब होने पर दूसरों से गलत व्यवहार न करें। किसी के बहकावे में आने से बचें।
तुला साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह पुराने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा और कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। मैरिड लाइफ में प्यार बढ़ेगा। जॉब में बदलाव के योग हैं और नए प्रोजेक्ट भी मिल सकते हैं। रविवार और सोमवार शुभ रहेंगे। हालांकि, दूसरों के सामने अपनी तारीफ करने से बचें। बिजनेस पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह अपनी दिनचर्या को सही रखना जरूरी होगा। विदेश में बिजनेस करने वालों को फायदा मिल सकता है। अचानक धन लाभ और सरकारी अधिकारियों से मदद मिलने के योग हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। सोमवार और मंगलवार शुभ रहेंगे। हालांकि, स्टूडेंट्स को पढ़ाई में परेशानी हो सकती है। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी।
धनु साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए कई मामलों में अच्छा रहेगा। विरोधियों का प्रभाव कम होगा और परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता और अचानक धन लाभ के योग हैं। पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है। उधार चुकाने का दबाव बढ़ेगा और नाक, कान या गले की परेशानी हो सकती है।
मकर साप्ताहिक राशिफल
बिजनेस में पुराने अनुभव काम आएंगे और लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी। बच्चों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। लाइफ पार्टनर की सलाह फायदेमंद रहेगी। भाई-बहनों और दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। लालच में आकर कोई फैसला न लें। परिवार के लिए भी समय निकालें। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें और मशीनों का इस्तेमाल सावधानी से करें। किसी को पैसा उधार देने से बचें।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
नौकरी करने वालों पर काम का दबाव रह सकता है, लेकिन जिम्मेदारी से काम करने पर अच्छे नतीजे मिलेंगे। अविवाहित लोगों का रिश्ता तय हो सकता है। विदेशी कंपनियों से नौकरी के नए ऑफर मिल सकते हैं। भविष्य के लिए इंश्योरेंस या पॉलिसी में निवेश करने का विचार बन सकता है। पैसों से जुड़े कामों में रुकावट आ सकती है। बेवजह डरने के बजाय धैर्य रखें।
मीन साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और नए तरीके से काम करने का हौसला मिलेगा। सहकर्मियों के साथ अच्छा समय बीतेगा। लाइफ पार्टनर के साथ भी कुछ सुकून भरे पल बिता सकते हैं। सोमवार और गुरुवार शुभ रहेंगे। हालांकि, सेहत और फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी है। रिश्तों में गलतफहमी दूर करें और पुरानी गलतियों से सीख लें। तनाव कम करने के लिए परिवार के साथ समय बिताएं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।





