- Home
- Astrology
- Surya Gochar 2026: सूर्य बढ़ाएगा 3 राशियों की मुश्किलें, नौकरी-बिजनेस में रुकावट-मिलेगी बुरी खबर, सेहत भी खराब
Surya Gochar 2026: सूर्य बढ़ाएगा 3 राशियों की मुश्किलें, नौकरी-बिजनेस में रुकावट-मिलेगी बुरी खबर, सेहत भी खराब
Sun Transit October 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। सूर्य हर 30 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। इसका असर सभी 12 राशियों पर होता है।

किस राशि में प्रवेश करेगा सूर्य?
Surya Gochar October 2026: 18 अक्टूबर 2026 को सूर्य कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य 17 नवंबर तक रहेंगे। ज्योतिष के अनुसार, तुला सूर्य की नीच राशि है। ऐसे में कुछ राशि के लोगों को नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. जय शर्मा से जानिए सूर्य के तुला राशि में जाने से किन 3 राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं…

मिथुन राशि: अचानक बढ़ सकते हैं खर्च
सूर्य के राशि बदलने से इस राशि के लोगों के खर्च अचानक बढ़ सकते हैं जिससे बजट बिगड़ सकता है। भविष्य के लिए बनाई गई योजनाओं में कुछ अनचाहे बदलाव करने पड़ सकते हैं। नौकरी और कारोबार में ज्यादा मेहनत के बाद भी मनचाहे परिणाम नहीं मिलेंगे। जरूरी काम में देरी होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पैसों से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है।
तुला राशि: नौकरी-बिजनेस में आ सकती हैं रुकावटें
सूर्य का गोचर इसी राशि में ही होने जा रहा है। इसलिए इस राशि के लोगों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी-बिजनेस से जुड़े मामलों में रुकावटें आ सकती हैं। बनते हुए काम अटक सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें वरना बाद में पछताना पड़ेगा। बेवजह के खर्चों से बचना भी आपके लिए जरूरी होगा। संतान से जुड़ी कोई बुरी खबर आपकी टेंशन बढ़ा सकती है। सेहत का खास ध्यान रखें।
धनु राशि: अटक सकते हैं जरूरी काम
इस राशि के लोगों को कामकाज से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। जिन कामों को आप आसानी से पूरा होने की उम्मीद कर रहे हैं, उनमें रुकावट आ सकती है। इससे मानसिक तनाव बढ़ने की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों को अपने टारगेट पूरे करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कारोबार में पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। परिवार में किसी की सेहत को लेकर दौड़-भाग करनी पड़ेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।





