17 October 2026 Ka Panchang: 17 अक्टूबर, शनिवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर बन रहेंगे। नवरात्रि का सातवां दिन होने से देवी कालरात्रि की पूजा की जाएगी।
Aaj Ke Shubh Muhurat: 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। ये शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा। इस तिथि पर देवी कालरात्रि की पूजा की जाती है। शनिवार को अतिगण्ड, सुकर्मा, गद और मातंग नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। इस दिन कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। आगे जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग और किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन…
3 राशियों को धन लाभ
17 अक्टूबर 2026 का दिन 3 राशियों के लिए खास रहेगा। इन्हें धन लाभ के साथ अन्य फायदे भी होंगे। ये 3 राशियां हैं- वृष, सिंह और मीन।
वृष राशि- इस राशि को लोगों को बोनस या अतिरिक्त लाभ मिलने के योग हैं। अगर कहीं इन्वेस्टमेंट किया है तो उससे भी फायदा होगा।
सिंह राशि- इस राशि के लोगों को प्रॉपर्टी से फायदा होगा। पैतृक संपत्ति का मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है।
मीन राशि: इस राशि के लोगों को अटके हुए पैसे मिल सकते हैं। ओवरटाइम करने से भी एक्सट्रा इनकम संभव है।
ये भी पढ़ें-
Dussehra 2026 Date: रावण ‘ब्राह्मण’ था या ‘राक्षस’? जानें दशानन के दादा-नाना का नाम
17 अक्टूबर 2026 को ग्रहों की स्थिति
शनिवार को कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा, सभी ग्रह अपने स्थान पर रहेंगे। इस दिन चंद्रमा धनु राशि में, सूर्य कन्या राशि में, मंगल और गुरु कर्क राशि में, बुध और शुक्र तुला राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Kanya Pujan 2026: कन्या पूजन के लिए कौन-सी तारीख सबसे शुभ, 18, 19 या 20 अक्टूबर? जानें शुभ मुहूर्त भी
शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (17 October 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इससे आप परेशानियों से बचे रहेंगे।
17 अक्टूबर 2026 राहुकाल का समय
17 अक्टूबर, शनिवार को राहुकाल सुबह 09 बजकर 20 मिनिट से 10 बजकर 46 मिनिट तक रहेगा। विद्वानों की मानें तो राहुकाल में शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। इससे शुभ कर्मों का पूरा फल नही मिल पाता।
17 अक्टूबर 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2083
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- मूल और पूर्वाषाढ़ा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:28 AM
सूर्यास्त - 5:56 PM
चन्द्रोदय - Oct 17 12:13 PM
चन्द्रास्त - Oct 17 10:55 PM
17 अक्टूबर 2026 के शुभ मुहूर्त (17 October 2026 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 07:54 से 09:20 तक
दोपहर 11:49 से 12:35 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:12 से 01:38 तक
दोपहर 03:04 से शाम 04:30 तक
17 अक्टूबर 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:38 PM – 3:04 PM
कुलिक - 6:28 AM – 7:54 AM
दुर्मुहूर्त - 08:00 AM – 08:46 AM
वर्ज्यम् - 07:58 AM – 09:46 AM और 08:35 PM – 10:23 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।






