16 October 2026 Ka Panchang: 16 अक्टूबर, शुक्रवार को चंद्रमा राशि बदलेगा। ये दिन 3 राशियों के लिए भारी है यानी इन्हें मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है और सेहत भी बिगड़ सकती है।
Aaj Ke Shubh Muhurat: 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। ये शारदीय नवरात्रि का छठा दिन रहेगा। इस तिथि पर देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है। शुक्रवार को चर, सुस्थिर, शोभन और अतिगण्ड नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। इस दिन चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। आगे जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग और किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन…
3 राशियों के लिए दिन अशुभ
16 अक्टूबर 2026 का दिन 3 राशियों के लिए परेशानी वाला रहेगा। ये 3 राशियां हैं- मेष, सिंह, और कुंभ।
मेष राशि- इस राशि को लोगों को कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी इनसे किसी बात पर नाखुश होंगे।
सिंह राशि- इस राशि के लोगों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। परिवार में भी किसी से विवाद होने की संभावना बनेगी।
कुंभ राशि- इस राशि के लोगों को धन हानि हो सकती है। बिजनेस में कोई भी डील बिना सोचे-समझे न करें।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: महाष्टमी पर सूर्य बदलेगा राशि, 4 राशियों को पैसा, प्रमोशन और प्रॉपर्टी मिलने के योग
16 अक्टूबर 2026 को ग्रहों की स्थिति
शुक्रवार की सुबह चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा, ये गुरु ग्रह के स्वामित्व की राशि है। इस दिन सूर्य कन्या राशि में, मंगल और गुरु कर्क राशि में, बुध और शुक्र तुला राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Guru Ketu Yuti 2026: 1 नवंबर से बनेगा ध्वज योग, 4 राशियों को धन लाभ-तरक्की के मौके, मिलेगी बड़ी गुड न्यूज
शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (16 October 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए, नहीं तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
16 अक्टूबर 2026 राहुकाल का समय
16 अक्टूबर, शुक्रवार को राहुकाल सुबह 10 बजकर 46 मिनिट से दोपहर 12 बजकर 12 मिनिट तक रहेगा। विद्वानों की मानें तो राहुकाल में शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।
16 अक्टूबर 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2083
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- ज्येष्ठा और मूल
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:28 AM
सूर्यास्त - 5:56 PM
चन्द्रोदय - Oct 16 11:24 AM
चन्द्रास्त - Oct 16 10:01 PM
16 अक्टूबर 2026 के शुभ मुहूर्त (16 October 2026 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 06:28 से 07:54 तक
सुबह 07:54 से 09:20 तक
दोपहर 11:49 से 12:35 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:12 से 01:38 तक
शाम 04:30 से 05:56 तक
16 अक्टूबर 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:04 PM – 4:30 PM
कुलिक - 7:54 AM – 9:20 AM
दुर्मुहूर्त - 08:45 AM – 09:31 AM और 12:35 PM – 01:21 PM
वर्ज्यम् - 03:47 PM – 05:35 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।






