Kal Ka Rashifal In Hindi: 16 अक्टूबर, शुक्रवार को ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से चर, सुस्थिर, शोभन और अतिगण्ड नाम के 4 शुभ-अशुभ योग भी रहेंगे। इन सभी का असर सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा।
16 October 2026 Ka Rashifal: 16 अक्टूबर, शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है, इस दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाएगी। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं जो चंद्रमा के मित्र हैं। इसलिए चंद्रमा का धनु की राशि में जाना शुभ रहेगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष राशिफल 16 अक्टूबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने से जुड़े फैसले लेने के लिए दिन अच्छा है। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। किसी गुरु या अनुभवी व्यक्ति की बातों से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। बिजनेस में काम करने की क्षमता बेहतर होगी।
ये भी पढ़ें-
Grahan Yog 2026: चंद्र-राहु बनाएंगे ग्रहण योग, 5 राशियों पर गिरेगी गाज, धन हानि-नौकरी में डिमोशन के संकेत
वृषभ राशिफल 16 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
अपनी पर्सनल बातें हर किसी से शेयर करने से बचें। कुछ लोग आपकी भावनाओं का मजाक बना सकते हैं। बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ बहस हो सकती है। पहले से बीमार लोगों को अपनी हेल्थ पर खास ध्यान देना चाहिए।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: महाष्टमी पर सूर्य बदलेगा राशि, 4 राशियों को पैसा, प्रमोशन और प्रॉपर्टी मिलने के योग
मिथुन राशिफल 16 अक्टूबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होने के संकेत हैं। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। नया बिजनेस शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों से एडवाइज लेना फायदेमंद रहेगा। पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ें। सेहत सामान्य रहने की उम्मीद है।
कर्क राशिफल 16 अक्टूबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)
पुराना कर्ज चुकाने में सफलता मिल सकती है। वर्क प्लेस पर साथ काम करने वाले लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अपनी प्रतिभा के दम पर अच्छे नतीजे हासिल कर सकते हैं। परिवार के लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। महिलाएं हेल्थ को लेकर लापरवाही न करें।
सिंह राशिफल 16 अक्टूबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
कामकाज में मनचाही सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर लापरवाही करने से बचें। बच्चों को पिता की कोई बात बुरी लग सकती है। हेल्थ में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अनजान लोगों के सामने अपनी भावनाएं जाहिर करने से बचना बेहतर रहेगा।
कन्या राशिफल 16 अक्टूबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
नई जानकारी हासिल करने और कुछ नया सीखने में रुचि बढ़ेगी। अपने काम करने के तरीके में बदलाव करने का विचार आएगा। नया घर खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। विपरीत लिंग के लोग आपकी तरफ आकर्षित हो सकते हैं। बातचीत और व्यवहार में नम्रता बनाए रखें।
तुला राशिफल 16 अक्टूबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
दोस्तों के साथ मिलकर नए बिजनेस की शुरुआत करने पर विचार होगा। अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ में अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। हेल्थ से जुड़ी पुरानी परेशानियों में राहत मिलेगी। यात्रा के दौरान कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।
वृश्चिक राशिफल 16 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी सरलता का कुछ लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। जॉब करने वाले लोगों को अपने करियर की चिंता रह सकती है। बिजनेस में कैश की कमी के कारण काम अटक सकते हैं।
धनु राशिफल 16 अक्टूबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान की ओर से खुशी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार होने की संभावना है। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की योजना बना सकते हैं। कारोबार में आपके व्यवहार की तारीफ होगी।
मकर राशिफल 16 अक्टूबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
कमाई के अच्छे मौके मिलने के बावजूद आप उनका पूरा फायदा नहीं उठा पाएंगे। वर्क प्लेस पर काम करने में मन कम लगेगा और दिन मिला-जुला रह सकता है। अपने फैसलों पर भरोसा रखें और दिखावे से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ कुछ दूरी महसूस हो सकती है।
कुंभ राशिफल 16 अक्टूबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
बिजनेस में दोस्तों की मदद से फायदा होगा। समाज में पहचान और मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनी काबिलियत साबित करने के लिए अच्छा मौका मिलेगा। कोई नई टेक्नोलॉजी सीखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। टेक्नोलॉजी से जुड़े काम करने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
मीन राशिफल 16 अक्टूबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने में सफल रहेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। हालांकि, किसी दूसरे की बातों पर बिना सोचे-समझे भरोसा न करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।






