15 October 2026 Ka Panchang: 15 अक्टूबर, गुरुवार को शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन रहेगा। इस दिन देवी स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। उपांग ललिता व्रत भी इसी दिन किया जाएगा। देवी ललिता 10 महाविद्याओं में से एक है।
Aaj Ke Shubh Muhurat: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। ये शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन रहेगा। ये तिथि देवी स्कंदमाता की पूजा के लिए निश्चित है। गुरुवार को सौभाग्य, शोभन और कालदण्ड नाम के 3 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। आगे जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग और किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन…
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: महाष्टमी पर सूर्य बदलेगा राशि, 4 राशियों को पैसा, प्रमोशन और प्रॉपर्टी मिलने के योग
4 राशियों के लिए दिन है शुभ
15 अक्टूबर 2026 का दिन 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा। ये 4 राशियां हैं- मिथुन, कन्या, धनु और मीन।
मिथुन राशि- इस राशि को अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। नौकरी में अधिकारी इनसे खुश रहेंगे।
कन्या राशि- इस राशि के लोगों को कोई बड़ी गुड न्यूज मिलेगी। संतान से सुख मिलने के योग भी बन रहे हैं।
धनु राशि- इस राशि के लोगों को शेयर बाजार या लॉटरी से धन लाभ संभव है। नया काम शुरू कर सकते हैं इससे फायदा होगा।
मीन राशि- इस राशि के लोग किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में खुशहाली और सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: महाष्टमी पर सूर्य बदलेगा राशि, 4 राशियों को पैसा, प्रमोशन और प्रॉपर्टी मिलने के योग
15 अक्टूबर 2026 को ग्रहों की स्थिति
गुरुवार को चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन सूर्य कन्या राशि में, मंगल और गुरु कर्क राशि में, बुध और शुक्र तुला राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा। ग्रहों की इन स्थितियों का सभी राशियों पर अलग-अलग असर होगा।
गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (15 October 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। ऐसा करने से आप परेशानियां से बच सकते हैं।
15 अक्टूबर 2026 राहुकाल का समय
15 अक्टूबर, गुरुवार को राहुकाल दोपहर 01 बजकर 38 मिनिट से शुरू होगा जो 03 बजकर 05 मिनिट तक रहेगा। विद्वानों की मानें तो राहुकाल में शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।
15 अक्टूबर 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2083
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- ज्येष्ठा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:27 AM
सूर्यास्त - 5:57 PM
चन्द्रोदय - Oct 15 10:31 AM
चन्द्रास्त - Oct 15 9:10 PM
15 अक्टूबर 2026 के शुभ मुहूर्त (15 October 2026 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 10:46 से दोपहर 12:12 तक
दोपहर 11:49 से 12:35 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:12 से 01:38 तक
दोपहर 01:38 से 03:05 तक
शाम 05:57 से 07:31 तक
15 अक्टूबर 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:27 AM – 7:53 AM
कुलिक - 9:20 AM – 10:46 AM
दुर्मुहूर्त - 10:17 AM – 11:03 AM और 02:53 PM – 03:39 PM
वर्ज्यम् - 10:17 AM – 12:04 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।






