- Home
- Astrology
- Surya Gochar 2026: महाष्टमी पर सूर्य बदलेगा राशि, 4 राशियों को पैसा, प्रमोशन और प्रॉपर्टी मिलने के योग
Surya Gochar 2026: महाष्टमी पर सूर्य बदलेगा राशि, 4 राशियों को पैसा, प्रमोशन और प्रॉपर्टी मिलने के योग
Surya Gochar October 2026: ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व और सरकारी क्षेत्र का कारक माना जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग होता है। सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है।

अक्टूबर 2026 में सूर्य कब बदलेगा राशि?
Surya Gochar October 2026 Rashifal: 18 अक्टूबर 2026 को सूर्य कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी तिथि रहेगी। सूर्य का ये राशि परिवर्तन सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा, किसी के लिए शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. जय शर्मा से जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां, सूर्य के राशि बदलने से जिन्हें शुभ फल मिलेंगे…

मेष राशि: करियर में मिलेंगे नए मौके
सूर्य का गोचर मेष राशि के लोगों के लिए कामकाज और पार्टनरशिप से जुड़े मामलों को खास रहेगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे। बिजनेस में नए लोगों से संपर्कों का लाभ मिलेगा। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें आपके पक्ष में समझौता हो सकता है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
मिथुन राशि: शुरू कर सकते हैं नया बिजनेस
इस राशि के लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इनकी ये इच्छा भी इस समय पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्रा शुभ फल देने वाली रहेगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में बेहतर फोकस बनाए रखने में मदद मिलेगी। लव लाइफ भी पहले से काफी खुशहाल बनी रहेगी।
सिंह राशि: मान-सम्मान के साथ तरक्की भी
इस राशि के स्वामी सूर्य हैं, इसलिए इन लोगों को सूर्य के राशि परिवर्तन से अच्छा-खासा लाभ होगा। परिवार और निजी जीवन से जुड़े मामलों में संतुलन बना रहेगा। नौकरी में बड़ा पद मिल सकता है। आर्थिक मामलों के लिए भी ये समय अनुकूल रहेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। समाज और परिवार में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।
मकर राशि: सेहत में होगा सुधार
इस राशि के लोग जो काफी समय से सेहत को लेकर परेशान हैं उन्हें राहत मिलेगी। नौकरी में सीनियर अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर बना रहेगा जिसका फायदा निकट भविष्य में मिलेगा। अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अटके हुए कामों में गति आने से खुशी होगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।