- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 12 October 2026: 4 राशियों को मिलेगा अटका पैसा, स्टूडेंट्स को सफलता-संतान सुख के योग
Aaj Ka Rashifal 12 October 2026: 4 राशियों को मिलेगा अटका पैसा, स्टूडेंट्स को सफलता-संतान सुख के योग
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 12 अक्टूबर, सोमवार से शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन रहेगा। इस दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से कईं शुभ-अशुभ योग इस दिन बनेंगे।

12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
12 October 2026 Ka Rashifal: 12 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि रहेगी। ये शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन रहेगा जिसमें देवी दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाएगी। इस दिन विषकुंभ, प्रीति, छत्र और मित्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 12 अक्टूबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कारोबार में कोई बड़ा समझौता हो सकता है। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद जरूर करें। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है।
वृषभ राशिफल 12 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
वर्क प्लेस पर माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। कारोबार में उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं मिलेगा। मन में किसी अनहोनी का डर बना रह सकता है। कुछ समय अकेले बिताना अच्छा रहेगा। कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें।
मिथुन राशिफल 12 अक्टूबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
वर्क प्लेस पर आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। लव लाइफ में नजदीकियां बढ़ेंगी। आपकी दिनचर्या बेहतर होगी। नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आपका आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निखरेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
कर्क राशिफल 12 अक्टूबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)
जीवनसाथी के साथ अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। विरोधियों की चाल सफल नहीं होगी। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। लंबे समय की किसी योजना में पैसा लगा सकते हैं। नए कामों को लेकर उत्साह बना रहेगा।
सिंह राशिफल 12 अक्टूबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
वर्क प्लेस पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या ऊंचा पद मिल सकता है। निर्माण से जुड़े कामों में तेजी आएगी। विवाहेतर संबंधों से दूर रहना बेहतर होगा। परिवार में किसी उत्सव के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। समाज में आपकी पहचान और लोकप्रियता बढ़ेगी।
कन्या राशिफल 12 अक्टूबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
दिन की शुरुआत थोड़ी परेशानी भरी हो सकती है। गले में कफ और सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है। हालांकि, धीरे-धीरे रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। धार्मिक कामों में मन लगेगा। ऑनलाइन लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। सोचे हुए काम पूरे होंगे।
तुला राशिफल 12 अक्टूबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
पति-पत्नी कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। शाम के समय किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। दोस्तों की मदद से काम आसानी से पूरे होंगे। आपकी मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है। सेहत में सुधार होगा।
वृश्चिक राशिफल 12 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
शादीशुदा जिंदगी में तालमेल बेहतर होगा। कारोबार में नए पार्टनर या सहयोगी जुड़ सकते हैं। अपनी क्रिएटिविटी से काम में अच्छे नतीजे हासिल करेंगे। कोई जरूरी काम शुरू हो सकता है। वर्क प्लेस की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी। संतान से सुख मिल सकता है।
धनु राशिफल 12 अक्टूबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आपकी काम करने की क्षमता बढ़ेगी। दोपहर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। काम ज्यादा होने के कारण अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मुश्किल काम भी आसानी से सुलझा लेंगे। प्रतियोगिता में आप दूसरों से आगे रह सकते हैं।
मकर राशिफल 12 अक्टूबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
उच्च शिक्षण संस्थानों की प्रवेश परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। नया वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं। दूसरों से बहुत ज्यादा उम्मीद न रखें। पर्यटन से जुड़े कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
कुंभ राशिफल 12 अक्टूबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
नया कारोबार शुरू करने के लिए पैसों की परेशानी दूर हो सकती है। ज्ञान बढ़ाने वाली किताबें पढ़ने में रुचि रहेगी। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।
मीन राशिफल 12 अक्टूबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
कारोबार से कमाई बढ़ सकती है। अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग पर अच्छी रकम खर्च कर सकते हैं। आपकी बातों का दूसरों पर गहरा असर पड़ेगा। मन की शांति के लिए कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। अधिकारियों के साथ बहस करने से बचें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।