- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 16 October 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 3 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज-लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Aaj Ka Rashifal 16 October 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 3 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज-लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 16 अक्टूबर, शुक्रवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन कर धनु में प्रवेश करेगा। ये गुरु के स्वामित्व की राशि है। गुरु की राशि में चंद्रमा शुभ फल देता है। पढ़ें आज का राशिफल…

16 अक्टूबर 2026 का राशिफल
16 October 2026 Ka Rashifal: 16 अक्टूबर, शुक्रवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी। ये शारदीय नवरात्रि का छठा दिन रहेगा जिसमें देवी दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाएगी। इस दिन चर, सुस्थिर, शोभन और अतिगण्ड नाम के 4 शुभ-अशुभ योग भी रहेंगे। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 16 अक्टूबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। गुरु या किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको हौसला मिल सकता है। जमीन या मकान खरीदने-बेचने से जुड़े फैसले लेने के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर गंभीरता से सोचेंगे। बिजनेस में आपकी काम करने की क्षमता बढ़ेगी।
वृषभ राशिफल 16 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ विवाद होने की आशंका है। जो लोग पहले से बीमार हैं, उन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। गुप्त बातें शेयर करने से बचें। कुछ लोग आपकी भावनाओं को समझने के बजाय उनका मजाक उड़ा सकते हैं।
मिथुन राशिफल 16 अक्टूबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होने की उम्मीद है। सकारात्मक सोच बनाए रखें। सेहत ठीक रहेगी।
कर्क राशिफल 16 अक्टूबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)
बिजनेस में सहयोगियों का अच्छा साथ मिलेगा। आप अपनी काबिलियत का सही इस्तेमाल कर पाएंगे। परिवार में आपके कामों की तारीफ होगी। पुराने कर्ज को चुकाने में भी सफलता मिल सकती है। महिलाओं को अपनी सेहत के मामले में सावधानी बरतनी चाहिए।
सिंह राशिफल 16 अक्टूबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। काम पूरे होने में देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें। पिता की किसी बात से बच्चे नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। अनजान लोगों के सामने अपनी भावनाएं जाहिर करने से बचें।
कन्या राशिफल 16 अक्टूबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आप अपनी काम करने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं। नया घर खरीदने का विचार मन में आ सकता है। नई चीजें सीखने और जानकारी जुटाने में रुचि बढ़ेगी। विपरीत लिंग के लोग आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें।
तुला राशिफल 16 अक्टूबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर बिजनेस शुरू करने की योजना बनाएंगे। प्रेम जीवन में अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। यात्रा के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशिफल 16 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कुछ लोग आपकी सादगी का गलत फायदा उठा सकते हैं। घर के बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वाले लोग अपने काम और भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। व्यापार में पैसों की कमी परेशानी कर सकती है।
धनु राशिफल 16 अक्टूबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। किसी बड़े काम या योजना में पैसा लगाने का विचार कर सकते हैं। मन शांत रहेगा और कारोबार में लोग आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और आपसी तालमेल बढ़ेगा। संतान से सुख मिलेगा।
मकर राशिफल 16 अक्टूबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
वर्क प्लेस पर काम में मन कम लगेगा। दिन मिला-जुला रहेगा। कमाई के कुछ अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। अपने फैसलों पर भरोसा रखें। दिखावा करने से बचें। जीवनसाथी के साथ दूरी महसूस हो सकती है, इसलिए बातचीत से मामले सुलझाने की कोशिश करें।
कुंभ राशिफल 16 अक्टूबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में दोस्तों से अच्छा फायदा मिल सकता है। अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आप कोई नई तकनीक सीख सकते हैं, जिससे काम में फायदा होगा। तकनीक से जुड़े काम करने वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है।
मीन राशिफल 16 अक्टूबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाएंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात होने की संभावना है। दूसरों की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।





