Rahu Rashifal 2026: ज्योतिष शास्त्र में जो 9 ग्रह बताए गए हैं, उनमें राहु भी एक है। राहु जब भी राशि बदलता है तो इसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देता है। साल 2026 के अंतिम महीने दिसंबर में राहु राशि बदलने वाला है।

Rahu Transit 2026 Rashifal: 5 दिसंबर 2026 को राहु कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना गया है। यह ग्रह एक राशि में लगभग 18 महीने तक रहता है। राहु के इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए यह गोचर राहत देने वाला रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. जय शर्मा से जानिए कौन-सी हैं वो 3 राशियां...

सिंह राशि: धन लाभ और सेहत में सुधार

इस राशि वालों के लिए भी राहु का राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण रहेगा। अभी तक राहु आपके सातवें भाव में था, जिससे आपके वैवाहिक जीवन और बिजनेस पार्टनरशिप में परेशानियां आ रहीं थीं। अब राहु छठे भाव में प्रवेश करेगा। इस भाव में राहु की स्थिति को अनुकूल माना जाता है। इससे आपको विरोधियों पर जीत मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होने और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना भी रहेगी। पुराने विवादों को सुलझाने का मौका भी मिल सकता है।

ये भी पढ़ें-
Rahu Gochar 2026: राहु बिगाड़ेगा सेहत, नौकरी-बिजनेस में घाटा, 18 महीने तक सावधान रहें 4 राशि वाले

वृश्चिक राशि: नौकरी-बिजनेस में लाभ

इस राशि के लोगों के लिए राहु का गोचर राहत देने वाला रहेगा। अभी तक राहु आपके चौथे भाव मेंहोने से घर-परिवार में तनाव, माता की सेहत और प्रॉपर्टी से जुड़ी परेशानी दे रहा था। अब 5 दिसंबर से राहु तीसरे भाव में आ जाएगा। इससे आपके साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी और बिजनेस में नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। जो लोग लंबे समय से किसी काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है।

ये भी पढ़ें-
Shani Margi 2026: शनि की सीधी चाल से 5 राशियों को मिलेगी राहत, 11 दिसंबर से पैसा, सेहत, नौकरी में सुधार

मीन राशि: पैसों से जुड़े मामलों में मिलेगी राहत

राहु के मकर राशि में जाने से मीन राशि वालों के लिए स्थितियां पहले से बेहतर हो सकती हैं। अभी तक राहु आपके बारहवें भाव में होने से अनचाहे खर्च, मानसिक उलझन और भागदौड़ बढ़ा रहा था। अब राहु ग्यारहवें भाव में आ जाएगा। राहु की यह स्थिति लाभ के मौके बढ़ाने वाली मानी जाती है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। पुराने निवेश से भी फायदा मिलने की उम्मीद रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।