29 November 2026 Horoscope: 29 नवंबर, रविवार को षष्ठी तिथि का संयोग रहेगा। इस तिथि के देवता भगवान कार्तिकेय हैं। रविवार की सुबह 11 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, जिससे रवि पुष्य नाम का बहुत ही शुभ योग भी बनेगा।
29 नवंबर 2026 का राशिफल: अगहन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रविवार को पूरे दिन रहेगी। ग्रहों की चाल से इस दिन ब्रह्म, इंद्र, श्रीवत्स, रवि पुष्य और सर्वार्थसिद्धि और वज्र नाम के चार शुभ-अशुभ योग बनेंगे। खास बात यह है कि रविवार को किसी भी ग्रह की राशि या स्थिति में बदलाव नहीं होगा। इन योगों का प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। आगे जानिए, रविवार का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है...
मेष राशिफल 29 नवंबर 2026
आज मन थोड़ा परेशान रह सकता है और सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। वर्क प्लेस पर काम का दबाव होने के बावजूद कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। घर या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में कागजात अच्छी तरह जांचें और किसी की बातों में आकर तुरंत भरोसा न करें।
वृषभ राशिफल 29 नवंबर 2026
आज गले की परेशानी या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। बातचीत, लेखन और तालमेल से जुड़े कामों में सावधानी बरतें। भाई-बहनों और दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापारिक लेनदेन में स्पष्टता रखने से फायदा होगा और पैसों से जुड़े काम सफल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Rahu Gochar 2026: राहु बिगाड़ेगा सेहत, नौकरी-बिजनेस में घाटा, 18 महीने तक सावधान रहें 4 राशि वाले
मिथुन राशिफल 29 नवंबर 2026
खाने-पीने में लापरवाही आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। आर्थिक मामलों में हिसाब-किताब ठीक रखें और गैरजरूरी खर्चों से दूरी बनाएं। परिवार में शक या गलत शब्दों के कारण तनाव बढ़ सकता है। जरूरी कामों में रुकावट आने की आशंका है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
ये भी पढ़ें-
Ketu Gochar 2026: 4 राशियों पर मंडराया संकट, केतु करेगा नौकरी-बिजनेस में दिक्कत, एक्सीडेंट-सर्जरी के योग
कर्क राशिफल 29 नवंबर 2026
आज मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं और थकान भी परेशान कर सकती है। नौकरी और कारोबार से जुड़े फैसले सोच-विचारकर लें। अपनी योजनाएं हर किसी को बताने से बचें और दूसरों की जिम्मेदारियां अपने ऊपर न लें। सेहत को लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं होगा।
सिंह राशिफल 29 नवंबर 2026
नींद पूरी न होने या आंखों में थकान के कारण परेशानी हो सकती है। आज भविष्य की योजना बनाने और जरूरी जानकारी जुटाने में समय बिताना फायदेमंद रहेगा। कारोबार में बिना सोचे पैसा लगाने से बचें। माता-पिता के साथ संबंधों में पहले से सुधार देखने को मिल सकता है।
कन्या राशिफल 29 नवंबर 2026
लगातार काम करने से मानसिक थकान बढ़ सकती है, इसलिए बीच-बीच में आराम करें। दोस्तों या सहकर्मियों के साथ पुरानी बातों को लेकर बहस करने से बचें। कारोबार और साझेदारी में हर बात साफ रखें तथा समझौते लिखित में करें। आज धन लाभ मिलने की संभावना है।
तुला राशिफल 29 नवंबर 2026
काम की अधिकता से ब्लड प्रेशर या कंधे और कमर में दर्द की परेशानी हो सकती है। किसी भी फैसले से पहले सभी जरूरी बातों की जांच कर लें। जल्दबाजी में कोई समझौता न करें। परिवार को समय दें और संतान से जुड़ी परेशानियों को गंभीरता से समझें।
वृश्चिक राशिफल 29 नवंबर 2026
यात्रा और मौसम में बदलाव के कारण शरीर में थकान हो सकती है। पढ़ाई, रिसर्च और भविष्य की योजनाओं के लिए दिन अच्छा रह सकता है। परिवार या दोस्तों से मतभेद होने पर बहस करने के बजाय उनकी बात समझने की कोशिश करें। कारोबार में कोई बड़ी डील मिलने की संभावना है।
धनु राशिफल 29 नवंबर 2026
पेट से जुड़ी परेशानी या कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए खानपान पर ध्यान दें। किसी को पैसा देने या उधार लेने से पहले पूरी जानकारी हासिल करें। रिश्तों में भरोसा और साफ बातचीत बनाए रखें। नौकरी में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं, इसलिए धैर्य से काम लें।
मकर राशिफल 29 नवंबर 2026
जोड़ों के दर्द या मानसिक तनाव की समस्या परेशान कर सकती है। जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनर से बातचीत में नरमी रखें। किसी के साथ नया समझौता करने से पहले उसकी शर्तों और इरादों को समझ लें। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में आपके पक्ष में फैसला आने की उम्मीद है।
कुंभ राशिफल 29 नवंबर 2026
समय पर सोने और खाने का ध्यान रखें, वरना सेहत प्रभावित हो सकती है। रोजमर्रा के कामों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करें और छोटी बातों पर नाराज न हों। कारोबार में खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आने से बजट बिगड़ सकता है।
मीन राशिफल 29 नवंबर 2026
आज भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। परिवार के लोगों से अपनी बात साफ तरीके से कहें और उनकी बात भी समझें। कारोबार में जोखिम लेने या सट्टेबाजी से दूर रहें। भावनाओं में आकर कोई ऐसा वादा न करें जिसे पूरा करना आपके लिए मुश्किल हो।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।










