Aaj Ka Rashifal 1 October 2026: मृत्यु-उत्पात करेंगे परेशान, 5 राशियां रहें अलर्ट-आ सकती है बड़ी मुसीबत

Published : Oct 01, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 1 अक्टूबर, गुरुवार को उन लोगों का श्राद्ध किया जाएगा, जिनकी मृत्यु अविवाहित स्थिति में हुई हो, इसलिए इसे कुंवारी पंचमी कहते हैं। इस दिन कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे।

PREV
113
1 अक्टूबर 2026 का पंचांग

1 October 2026 Ka Rashifal: 1 अक्टूबर, गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी। इस दिन पंचमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से सिद्धि, व्यातीपात, उत्पात और मृत्यु नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

213
मेष राशिफल 1 अक्टूबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

बिजनेस में दोस्तों का साथ और सहयोग मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। रिसर्च और शोध से जुड़े कामों में भी सफलता मिलने के योग हैं। दिखावा करने से बचें, क्योंकि गुप्त विरोधियों से नुकसान हो सकता है। बच्चों के साथ पिता का अच्छा समय बीतेगा।

313
वृषभ राशिफल 1 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

दिन की शुरुआत काफी अच्छी और पॉजिटिव रहने वाली है। आज आप खुद को काफी कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। जॉब में अपने टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में भी खुशियां रहेंगी, लेकिन रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए पार्टनर को पर्याप्त समय दें।

413
मिथुन राशिफल 1 अक्टूबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

पार्टनर के साथ बातचीत की कमी रिश्ते में तनाव बढ़ा सकती है। रात के समय किसी छोटी बात पर विवाद होने की आशंका है। आज हेल्थ को लेकर लापरवाही न करें और खानपान के साथ दवाइयों का भी ध्यान रखें। जॉब करने वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा।


ये भी पढ़ें-
Ketu Nakshatra Gochar 2026: 3 राशियां सावधान! केतु के नक्षत्र बदलने से शुरू होंगे बुरे दिन-पैसा, पद, प्रमोशन सब जाएगा

513
कर्क राशिफल 1 अक्टूबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज वर्क प्लेस पर काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन इससे आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। लव लाइफ में आगे बढ़ने का मन है तो पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं। अपनी स्किल्स को बेहतर करने पर फोकस रहेगा। संतान के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें-
October 2026 Rashifal: 3 ग्रह बदलेंगे राशि, 5 राशियों का गोल्डन टाइम, 3 का बिगड़ेगा बजट, जानें मेष से मीन तक का हाल

613
सिंह राशिफल 1 अक्टूबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज सोशल सर्कल बढ़ सकता है, नए लोगों से संपर्क बनेगा। काम को लेकर कुछ नए आइडिया मिलेंगे। जल्दबाजी में लिए गए फैसले उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं दे पाएंगे। परिवार में आपसी प्यार और तालमेल बढ़ेगा। कुल मिलाकर परिस्थितियां आपके फेवर में रहेंगी।

713
कन्या राशिफल 1 अक्टूबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

महत्वपूर्ण लोगों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। स्टूडेंट्स को टीचर और सहपाठियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छा टाइम बिताने का मौका मिलेगा। सोशल मीडिया पर एक्टिविटी बढ़ सकती है। आपके मददगार और उदार स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे।

813
तुला राशिफल 1 अक्टूबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

हेल्थ को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। किसी बड़े काम की शुरुआत आज टालना बेहतर रहेगा। करियर में कई तरह की रुकावटों का सामना करना पडे़गा। घर की निजी परेशानियां किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर न करें।

913
वृश्चिक राशिफल 1 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

बिजनेस में कोई बड़ी और फायदेमंद डील होने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और काम भी समय पर पूरे होंगे। घर में किसी रिश्तेदार की शादी को लेकर बातचीत हो सकती है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

1013
धनु राशिफल 1 अक्टूबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

नवविवाहित कपल घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। बातचीत करते समय अपनी बात सोच-समझकर रखें, वरना गलतफहमी हो सकती है। जॉब करने वालों को बोनस मिलने की उम्मीद है। सुबह कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साइटिका से परेशान हो सकते हैं।

1113
मकर राशिफल 1 अक्टूबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

पुराने संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। पार्टनर के साथ दिल की बातें शेयर करेंगे तो रिश्ता और मजबूत होगा। वर्क प्लेस पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में बड़ी सफलता मिल सकती है। महिलाएं अपने करियर को लेकर ज्यादा एक्टिव रहेंगी।

1213
कुंभ राशिफल 1 अक्टूबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

पैतृक संपत्ति से जुड़ा लाभ मिल सकता है। जमीन-जायदाद का कारोबार करने वालों के लिए दिन अच्छा है। फूड इंडस्ट्री से जुड़े बिजनेस में ग्रोथ के योग हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। परिवार के लोगों के साथ अपने रिश्ते अच्छे बनाए रखने की कोशिश करें।

1313
मीन राशिफल 1 अक्टूबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

परिवार के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। हायर एजुकेशन कर रहे स्टूडेंट्स पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। क्रिएटिव कामों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आज बहुत मेहनत वाले कामों को टालना बेहतर रहेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories