Ketu Transit 2026: ज्योतिष में केतु को रहस्यमयी और आध्यात्मिक ग्रह माना जाता है। कुंडली में इसकी स्थिति और नक्षत्र परिवर्तन का असर व्यक्ति के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर देखने को मिल सकता है।

Ketu in Magha Nakshatra 2026: ज्योतिष में केतु को क्रूर ग्रह माना गया है। ये ग्रह जब भी राशि या नक्षत्र बदलता है तो इसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देता है। वर्तमान में केतु सिंह राशि में स्थित है। 3 अक्टूबर को केतु इसी राशि के मघा नक्षत्र के पहले पद में प्रवेश करेंगे। केतु का ये परिवर्तन किसी राशि के लिए शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. जय शर्मा के अनुसार केतु के इस परिवर्तन का सबसे बुरा असर 3 राशियों पर देखने को मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 3 राशियां…

वृषभ वालों की बढ़ेगी परेशानी

इस राशि वालों के लिए केतु का प्रभाव घर-परिवार, प्रॉपर्टी और मानसिक सुख से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है। घर में रहते हुए भी मन में बेचैनी या अकेलेपन का एहसास हो सकता है। वाहन से जुड़े मामलों में लापरवाही न करें। अगर घर बदलने, प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का प्लान बना रहे हैं तो कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर ही लें नहीं तो धोखा होने के पूरे-पूरे चांस हैं। संतान की गतिविधियों पर पर भी नजर रखें।

ये भी पढ़ें-
October 2026 Rashifal: 3 ग्रह बदलेंगे राशि, 5 राशियों का गोल्डन टाइम, 3 का बिगड़ेगा बजट

सिंह वाले न लें बड़ा निर्णय

केतु इस समय इसी राशि में है इसलिए इन लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इन लोगों के आत्मविश्वास में कमी आ सकती है और ये कोई गलत फैसला भी ले सकते हैं। किसी काम को लेकर पहले उत्साह रहेगा, लेकिन बाद में उसी काम से मन हट सकता है। परिवार में किसी की सेहत अचानक खराब हो सकती है। ना चाहते हुए भी पैसा खर्च करना पड़ेगा, जिससे बजट बिगड़ सकता है। दूसरों के विवादों से दूर रहने में ही भलाई है।

ये भी पढ़ें-
Shukra Uday 2026: शुक्र उदय होने से 4 राशियों के अच्छे दिन, मिलेंगे तरक्की के मौके-अचानक धन लाभ के योग

वृश्चिक वाले रहें सावधान

केतु की चौथी दृष्टि इस समय इसी राशि पर है जिसके चलते इनके काम में रुकावट आ सकती है। केतु धन, सेविंग और परिवार से जुड़े मामलों को प्रभावित कर सकता है। अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ने की स्थिति बन सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी रखना जरूरी होगा। परिवार के लोगों से बातचीत करते समय अपनी भाषा पर कंट्रोल रखें, क्योंकि छोटी सी बात भी गलतफहमी पैदा कर सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।