Aaj Ka Rashifal 11 June 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, सर्वार्थसिद्धि योग से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य

Published : Jun 11, 2026, 05:00 AM IST
Aaj Ka Rashifal 11 June 2026

सार

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 11 जून 2026 को कौन-सा व्रत-उपवास किया जाएगा? गुरुवार को कौन-सा ग्रह किस राशि से निकलकर कौन-सी राशि में प्रवेश करेगा? 11 जून को कौन-कौन से शुभ-अशुभ योग बनेंगे? 

11 June 2026 Ka Rashifal: 11 जून 2026 गुरुवार को ज्येष्ठ अधिक मास की एकादशी तिथि रहेगी। इस दिन परमा एकादशी का व्रत किया जाएगा। गुरुवार को शोभन, अतिगण्ड, मित्र, मानस और सर्वार्थसिद्धि नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

ये भी पढ़ें-
शुक्र ने बदली राशि, 3 राशियों को हो सकती है धन हानि-भूलकर न करें इन्वेस्टमेंट

मेष राशिफल 11 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

सामाजिक क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय रहेंगे। लोग आपके अनुभव और सुझावों का लाभ लेना चाहेंगे। वर्क लोड में कुछ कमी महसूस होगी, जिससे आपको राहत मिलेगी। जरूरी कार्य धीमी गति से पूरे होंगे। अपने लक्ष्यों पर पूरा ध्यान बनाए रखें। सेहत ठीक रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Shani Vakri 2026: शनि चलेगा उल्टी चाल, 4 राशियों के होंगे बुरे हाल-सेहत और संतान से रहेंगे परेशान

वृषभ राशिफल 11 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

अतीत की कुछ घटनाएं मन को विचलित कर सकती हैं। लंबी यात्राओं को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। आत्मसम्मान से जुड़े मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मतभेद उभरने की आशंका है। धार्मिक गतिविधियों में मन कम लगेगा।

मिथुन राशिफल 11 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगा। बच्चों के साथ समय बिताकर आनंद महसूस करेंगे। बिजनेस में नई तकनीक और आधुनिक तरीकों का सफल उपयोग कर सकते हैं।

कर्क राशिफल 11 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)

नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही जॉब मिल सकती है। एक साथ बहुत सारे कार्य लेने से बचें नहीं तो परेशानी होगी। आप अपने कामों को सोच-समझकर पूरा करेंगे। लोग आपसे काफी उम्मीदें रखेंगे और आप उनकी सहायता भी करेंगे।

सिंह राशिफल 11 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)

माइग्रेन या सिरदर्द के रोगी अपनी सेहत का ध्यान रखें। बच्चों पर अनावश्यक क्रोध करने से बचें। कार्यक्षेत्र में मन एकाग्र रखना मुश्किल लगेगा। छोटी-मोटी बातों को अधिक महत्व न दें। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सावधान रहना चाहिए।

कन्या राशिफल 11 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

चापलूसी करने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। मित्रों के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। अचानक धन लाभ होने के संकेत हैं। परिवार में तालमेल की कमी महसूस हो सकती है। कुछ लोग आपकी बुराई कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।

तुला राशिफल 11 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)

धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क मजबूत हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और मानसिक तनाव कम होगा। व्यापार के विस्तार के लिए समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशिफल 11 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

नौकरी में अधिकारी आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। पुराने अनुभव आपके काम आएंगे। व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। अपने कार्यों को लेकर हर किसी की राय लेना उचित नहीं होगा। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

धनु राशिफल 11 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का अवसर मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान मिलने की संभावना है। आप अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

मकर राशिफल 11 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)

जिद्दी स्वभाव के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना हितकर होगा। धन संबंधी मामलों में विशेष सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। मन घर के वातावरण में कम लगेगा। संतान पर नजर रखें।

कुंभ राशिफल 11 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

कोई सुखद समाचार आज आपको मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में उल्लेखनीय उपलब्धि मिलने के योग हैं। आपके अच्छे कामों की सभी लोग प्रशंसा करेंगे। सकारात्मक सोच के कारण आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मीन राशिफल 11 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)

शेयर बाजार या जोखिम वाले निवेश में सावधानी रखें। घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में खराबी आ सकती है। बच्चों के भविष्य और करियर को लेकर चिंता बनी रह सकती है। घरेलू जिम्मेदारियों में व्यस्तता अधिक रहेगी। झूठ बोलने से इमेज खराब होगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 10 June 2026: बुधवार को सौभाग्य योग दिलाएगा सफलता, 3 राशियों को होगा धन लाभ